जेक ल्योड को हाई स्पीड में भागने के लिए गिरफ्तार किया गया
Updated : April 06, 2016 11:00 AM IST जेक ल्योड जो “स्टार वॉर’ में अपने रोल के लिए जाने जाते हैं। इस फैंटम मेनेस को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें साउथ कैरोलिना में 100 माइल्स/घंटा हाई स्पीड रैश ड्राइविंग के लिए गिरफ्तार किया गया। उन पर पुलिस ऑफिसर के रोकने के बावजूद न रुकने के लिए और बिना लाइसेंस के ड्राइविंग करने का आरोप है।
यह दौड़ 25 माइल्स तक चली जब तक ल्योड सड़क से बाहर नहीं आ गए। वह रोड के साथ-साथ तेज़ी से ड्राइव करते रहे। यह दौड़ तब ख़त्म हुई जब कार एक वुडेन एरिया में कुछ छोटे पेड़ों से टकरा गई।
जेक को आखिरी बार 2005 में विलियम बिन्डले द्वारा डायरेक्ट की गई फ़िल्म ‘मैडिसन’ में देखा गया था। इस फ़िल्म में जिम केवीजेल , ब्रूस डर्न और ब्रेंट ब्रिस्को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म देरी से पूरी होने के कारण चर्चा में थी, जिसने लगभग 5 साल की देरी कर दी।
Updated : April 06, 2016 11:00 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News