अर्जुन रामपाल की फिल्म 'डैडी' का फर्स्ट लुक आपके होश उड़ा देगा !
Updated : November 30, 2016 12:47 PM ISTअर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म 'डैडी' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इस फिल्म में अर्जुन मुम्बई के गैंगस्टर से पॉलिटिशियन बने अरुण गावली की भूमिका निभाते नज़र आएँगे। उन्होंने 14 सेकंड के इस मोशन पोस्टर को अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
इसमें आप पहले अरुण की तस्वीर को देखेंगे और उसके बाद अर्जुन की तस्वीर जो कि अरुण के किरदार में हैं। इन दोनों के बीच में ज़्यादा फ़र्क़ देखने को नहीं मिलता। क्योंकि अरुण के लुक्स को अर्जुन ने बेहतरीन तरीके से कॉपी किया है। उनके बाल, दाढ़ी और मूँछे बिलकुल एक जैसी हैं।
अरुण का निकनेम 'डैडी' हुआ करता था और उन्हें मुंबई के अपने चॉल का रॉबिनहुड माना जाता था। 2012 में शिव सेना के लीडर की हत्या करने की वजह से उन्हें अजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गयी थी। इस पोस्टर के अंत में फिल्म का नाम और टैगलाइन लिखी आती है। अर्जुन ने इस पोस्टर को पोस्ट करते समय लिखा था 'देखिये 'डैडी' का फर्स्ट लुक। इसके बारे में आपके क्या विचार हैं मुझे ज़रूर बताइएगा। 'डैडी' जल्द आ रही है।
कुछ समय पहले फिल्म के डायरेक्टर अशीम अहलूवालिया ने यूट्यूब पर रक शॉर्ट विडियो शेयर किया था जिसमें अर्जुन के किरदार का परिचय दिया गया था।
undefined src="//platform.twitter.com/widgets.js" >undefined src="//platform.twitter.com/widgets.js" >Super excited to give you #Daddy the first look out tomorrow. Here is #Daddy in his own voice. #goosebumps pic.twitter.com/ly3jOf1NTd
— arjun rampal (@rampalarjun) November 28, 2016
लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें Desimartini App !