अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' ने वीकेंड पर मचाया धमाल !
Updated : February 13, 2017 05:14 PM ISTअक्षय कुमार बॉक्स-ऑफिस के राजा है और उन्होंने ये बात अपनी नयी फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के ज़रिये सच भी कर दिखाई है। ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अपने पहले वीकेंड के बाद इस फिल्म ने 50.46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। व्यापार विशेषज्ञ तरन आदर्श ने इस फिल्म की कमाई के बारे में ट्वीट करते हुए इसके आँकड़ों के बारे में बताया।
रिलीज़ के दूसरे ही दिन 'जॉली एलएलबी 2' ने 31.20 फीसदी की बढ़ोतरी की। इसकी दूसरे दिन की कमाई थी 17.31 करोड़ रुपये और इसके पहले दिन की कमाई थी 13.21 करोड़ रुपये।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#JollyLLB2 has a TERRIFIC Sun. Goes from strength to strength. Fri 13.20 cr, Sat 17.31 cr, Sun 19.95 cr. Total: ₹ 50.46 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 13, 2017
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#JollyLLB2 has SUPER Sat. Plexes are ROCKING. Fri 13.20 cr, Sat 17.31 cr. Total: ₹ 30.51 cr. India biz. Sun should contribute to a BIG total
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 12, 2017
इसके साथ-साथ अक्षय दुनियाभर की तारीफें भी बटोर रहे हैं। इस फिल्म को देखकर सभी दर्शक बेहद खुश है। फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय कुमार, हुमा कुरेशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर लीड रोल में हैं।