बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना को जाने करीब से !
Updated : December 29, 2017 10:37 AM ISTभारतीय सिनेमा के सबसे पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के हम सभी दीवाने हैं। उन्होंने तक़रीबन 3 दशकों तक राज किया। अपने जीवनकाल में राजेश खन्ना ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। 1969 से 1971 तक उन्होंने सोलो हीरो के तौर पर 15 फिल्मों में काम किया और ये सभी फ़िल्में लगातार हिट हुईं। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है।
राजेश खन्ना अपने समय के बड़े सितारे थे। उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग सबसे ज़्यादा थी। एक समय था जब लड़कियाँ उन्हें अपने खून से खत लिखा करती थीं और उनकी तस्वीरों से शादियाँ किया करती थीं। एक्टर होने के साथ-साथ वे फिल्म प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन भी थे।
आइये आपको बताएं सुपरस्टार राजेश खन्ना के बारे में कुछ ख़ास बातें -
Updated : December 29, 2017 10:37 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News