एकता कपूर के हर सीरियल में आपको ये चीज़े जरूर देखने को मिलेंगी !
Updated : June 07, 2018 09:00 AM IST
एकता कपूर हिंदी सीरिअल्स की क्वीन हैं। उन्होंने टीवी देखने की परिभाषा ही बदल दी हैं।एकता कपूर ने बहुत सारे टीवी सीरियल प्रोड्यूस किये और उनको हिंदी सीरिअल्स का पर्याय कहा जा सकता है। आजकल आने वाले ज्यादातर सीरियल एकता कपूर के ही हैं। कोई भी सीरियल का नाम लीजिये वो एकता कपूर का ही निकलेगा।
इस पूरी प्रतिक्रिया में एकता कपूर ने भारतीय समाज और परिवार को एक अलग तरीके से ही प्रदर्शित किया जो रियलिटी से कोसो दूर है। ये ऐसी कुछ अन रियल और अजीब चीज़े होती है जो एकता कपूर के सीरिअल्स में झलकती है। यहाँ पर कुछ ऐसी बातें हैं जो सिर्फ एकता कपूर के सीरियल में हो सकती हैं।
1. एक भरा पूरा परिवार
एकता कपूर के सीरियल परिवार प्रधान होते हैं। एक ऐसा बड़ा परिवार जिसमें हमेशा महिला घर की मुखिया होती है।
2 .परिवार हमेशा इसलिए बड़ा होता जाता है क्योंकि परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु को परिभाषित किया जा सकता है !
युवा बड़े होते जाते हैं। परिवार में और शादियाँ होती हैं। उनके बच्चे होते हैं और परिवार बढ़ता जाता है। परिवार के बुजुर्ग सिर्फ अपनी मौत का इंतज़ार करते हैं।
3. मौत के बाद भी उस किरदार का कुछ एपिसोड बाद वापस आना !
4 . इसमें आपकी मदद करती है प्लास्टिक सर्जरी !
आपको पता है प्लास्टिक सर्जरी सिर्फ सक्ल ही नहीं बल्कि आवाज़ और आपकी काया भी बदल देती है। बाकी आप ख़ुद ही अंदाज़ा लगा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हमने तीन मिहिर देखे और इसका पूरा श्रेय प्लास्टिक सर्जरी को जाता है कि वो इस लुक को मैनेज कर पाए।