देखिये संजीदा शेख और कीथ सिकेरा के नए सीरियल 'लव का है इंतज़ार' का ट्रेलर !
Updated : April 19, 2017 01:36 PM ISTस्टार प्लस के नए सीरियल 'लव का है इंतज़ार' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस सीरियल में संजीदा शेख और कीथ सिकेरा के रूप में आप को टीवी की नई जोड़ी देखने को मिलेगी। सीरियल स्टार प्लस पर जल्द प्रसारित किया जायेगा। पहले इस सीरियल का नाम 'क्या तू मेरी लागे' रखा गया था। लेकिन इसे बदल कर 'लव का है इंतज़ार' रख दिया गया।
अब बात करते हैं ट्रेलर की। ये सीरियल लॉन्च होने से पहले ही सुर्ख़ियों में था। और लोगों को भी इस शो का बेसब्री से इंतज़ार था। लेकिन ट्रेलर कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर पाया। ट्रेलर में कीथ के राजा माधव के रोल में दिखेंगे और वही संजीदा बॉलीवुड की एक्टर्स कामिनी माथुर नाम लड़की का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर का पहला सीन ही आपको फ़िल्मी और ड्रामेटिक लगेगा।
ट्रेलर में संजीदा कुछ खास नहीं कर पाई। वो पुराने से डायलॉग बोलती दिख रही हैं। जो अब इतने इम्प्रेससिवे नहीं लगते। संजीदा ने अपने लुक में भी बदलवाव नहीं किया है। फैशन स्टाइल बहुत पुराना है। 1-2 जगह आपको संजीदा की ओवरएक्टिंग भी दिखेगी।
वहीं कीथ भी कुछ खास करते नहीं दिख रहे। शायद उन पर राजा-महाराजा का ये रोल सूट नहीं कर रहा है।
ट्रेलर देख कर आपको कुछ नया नहीं मिलेगा। वही पुराने डायलॉग। ये ट्रेलर हमें खुश नहीं कर पाया। संजीदा और अच्छा कर सकती थी।
देखिये ट्रेलर