आलिया भट्ट ने कंगना को पद्म श्री मिलने पर बुके भेजकर दी बधाई, रंगोली के तंज भरे ट्वीट पर भड़की जनता!
आलिया भट्ट ने कंगना को पद्म श्री मिलने पर बुके भेजकर दी बधाई
Updated : January 27, 2020 10:43 AM IST71वें रिपब्लिक डे से एक दिन पहले पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा हुई और इसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के 3 बड़े नाम कंगना रनौत, एकता कपूर और अदनान सामी शामिल थे। पद्म श्री भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है और हर साल गणतंत्र दिवस की शाम को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। जिन लोगों के नाम पद्म पुरस्कार के लिए घोषित किए गए उन सभी को परिवार, दोस्तों और जनता की तरफ से भर-भर के बधाइयां मिलीं। लेकिन इन्टरनेट की जनता सबसे ज्यादा इम्प्रेस हैं कंगना रनौत के जेस्चर से। आलिया ने कंगना को पद्म श्री सम्मान मिलने पर फूलों का एक खूबसूरत सा बुके भेजकर बधाई दी।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Yeh dekho Alia ji ne bhi Kangana ko phool ? bheje hain, Kangana ka pata nahin magar mujhe bahut maza aa raha hai ? pic.twitter.com/kvnxgd0uJW
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) January 26, 2020
ये बात क्यों बड़ी है इसकी एक बड़ी वजह है कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल का आलिया से गुस्सा। कंगना और रंगोली सोशल मीडिया पर काफी खुलकर उन चीज़ों के बारे में बोलती हैं जो उन्हें नापसंद हैं। दोनों बहनें पहले आलिया ओपर खुलकर तंज कसती रही हैं। लेकिन इन सभी बातों को किनारे रखते हुए आलिया ने बुके भेजकर कंगना को पद्म श्री मिलने की बधाई दी। रंगोली ने अपने ट्विटर पर इस बुके का फोटो शेयर किया और लिखा, ‘ये देखो आलिया जी ने भी फूल भेजे हैं, कंगना का पता नहीं मगर मुझे बहुत मज़ा आ रहा है।’ रंगोली का ये कैप्शन ट्विटर की जनता को नहीं हजम हुआ और उन्होंने इसके लिए रंगोली की खूब आलोचना की।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >You must accept graciously and return the gratitude! It shows Alia is a very good hearted person , Even after so much bashing by you , she had extended the hand of friendship!!! Kudos to Alia Bhatt
— suman (@suman40222269) January 26, 2020
जहाँ कुछ लोगों ने रंगोली के तन्ज को बुरा बताया वहीँ कुछ लोगों ने यहाँ तक कहा कि रंगोली की बातों की वजह से कंगना की लेटेस्ट फिल्म ‘पंगा’ को अच्छी कहानी के बावजूद कमाई नहीं मिल रही।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Bhaiji ye apni behen ka career khatam krwane me lagi hai isiki wajah se #Panga ko earth shattering opening lagi thi 2.7cr ki
— SARAT RUKH KHAN ॐ 786 (@iamsaratsrk) January 26, 2020
आपको बता दें कि कंगना की फिल्म ‘पंगा’ पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई है। जहाँ क्रिटिक्स इस फिल्म की तारीफ़ कर रहे हैं, वहीँ टिकट खिड़की पर फिल्म को कुछ ख़ास कलेक्शन नहीं मिल रहा।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >ये दिखाता है की आल्या का हृदय कितना विशाल है। इसमें मज़ा आने वाली क्या बात है?
— ठाकुर खेम کھیم ਖੇਮ Khem (@I_ThakurKhem) January 26, 2020