ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप की डिटेल आईं सामने, साल भर पहले ही आ गई थी दूरियां
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी में एक साल पहले ही आ गई थी दोनों में दूरियां
Updated : April 17, 2020 10:59 AM ISTटीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप की खबर ने दोनों के फैंस को हैरान कर दिया है। दोनों 7 साल के लंबे रिलेशनशिप में थे। शादी की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन अचानक हुए इनके ब्रेकअप ने इनके परिवार को भी सदमे में हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक दोनों ने एक साल पहले ही दूरियां बनानी शुरू कर दी थी। पोर्टल को इनके बेहद करीबी सूत्रों से बताया गया है कि पहले दोनों दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाया करते थे। लेकिन पिछले करीब एक साल से आशा ने दूरियां बना ली। पिछले कुछ समय से रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था और दोनों जानते थे कि उनका रिश्ता बहुत पहले खत्म हो चुका है। बताया ये भी जा रहा है कि दोनों ने इतने समय से अपने दोस्तों से भी ब्रेकअप की बात छुपाई रखी। हालांकि, सब को इनके रिश्ते में आई दरार की भनक लग गई थी।
आशा और ऋत्विक का का इंस्टाग्राम अकाउंट देखा जाये तो पिछले साल दिसंबर में दोनों ने एक दूसरे के साथ एक ही जैसी तस्वीर शेयर की थी। दिसंबर के बाद अभी तक दोनों ने साथ वाली कोई फोटो शेयर नहीं की है। ये एक और इशारा है कि शायद सच में दोनों आगे बढ़ गए हैं।
View this post on Instagram✨✨?❤️ #DɪᴡᴀʟɪCᴇʟᴇʙʀᴀᴛɪᴏɴs . . . Sᴛʏʟᴇᴅ ʙʏ ᴍʏ ᴅᴇᴀʀ @saachivj ɪɴ @bharat_reshma
बता दें, आशा और ऋतिक सीरियल पवित्र रिश्ता के दौरान करीब आये थे। इसके अलावा आशा कई बार ऋतिक के शोज़ पर नज़र आई। दोनों ने नच बलिये में साथ में पार्टीसिपेट किया। कई मौकों पर दोनों ने अपनी शादी की प्लानिंग भी शेयर की। अब ऐसे इनका लगा हो जाना को हैरान कर रहा है।