एक अवार्ड शो में परफॉर्म करने के लिए इतनी मोटी रकम लेते हैं बॉलीवुड के ये सुपरस्टार !
Updated : January 04, 2020 09:00 PM ISTबॉलीवुड स्टार्स के लिए फिल्मों के अलावा अवार्ड फंक्शन सबसे खास होता है। ये अवार्ड ही तय करते हैं कि एक एक्टर अपने काम में कितना सफल हुआ है। इसलिए ये अवार्ड फंक्शन हर कलाकार के लिए बेहद खास होता है। स्टार्स रेड कारपेट पर चलने के लिए उतने ही एक्साइटेड होते हैं, जितने की अवार्ड लेने के वक़्त होते हैं। लेकिन सबसे खास होता है इन अवार्ड शोज़ में एक्टर्स का परफॉर्म करना। इन अवार्ड शोज में परफॉर्म करने के लिए एक्टर्स को भारी रकम भी दी जाती है। एउर अपने फेवरेट स्टार्स को नाचते देख दर्शक भी काफी खुश होते हैं।
बॉलीवुड के इन डांस कोरियोग्राफर्स की कमाई जानकर आपके होश उड़ जायेंगे !
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन अवार्ड शोज़ में कुछ मिनटों की परफॉरमेंस के लिए एक्टर्स को कितने पैसे दिए जाते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं-
ऋतिक रोशन
इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड के सुपरहीरो यानी ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसर हैं। इनके डांस टैलेंट के फैन तो बॉलीवुड स्टार्स भी हैं। ऋतिक कई अवार्ड फंक्शन में परफॉर्म भी कर चुके हैं। लेकिन आपको पता है ऋतिक एक अवार्ड शो में परफॉर्म करने के लिए 3।5 करोड़ की फीस लेते हैं। हैरान हो गए न आप भी।
बॉलीवुड के 16 पॉपुलर कपल्स की इन फ़िल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर की धमाकेदार कमाई !
दीपिका पादुकोण
इस वक़्त दीपिका फिल्म इंडस्ट्री की रानी हैं। ये एक अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेती हैं। लेकिन फिल्मों से ही नहीं बल्कि ये तो अवार्ड शो में परफॉर्म करने के लिए भी बड़ी रकम लेती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 आइफा अवार्ड में 4 मिनट की परफॉरमेंस के लिए 1.33 करोड़ रूपये लिए थे।
ये हैं टीवी के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स !
कैटरीना कैफ
कैटरीना के डांस नंबर ‘शीला की जवानी’ ‘चिकनी चमेली’ और ‘काला चश्मा’ पहले ही सुपरहिट हैं। अब अपने ही गानों पर जब कैटरीना अवार्ड शो में परफॉर्म करती हैं तो अच्छी-खासी फीस लेती हैं। कैट एक परफॉरमेंस के लिए 50 लाख से 1.50 करोड़ तक फीस लेती हैं।
रणवीर सिंह
रणवीर की पॉपुलैरिटी सलमान-शाहरुख़ से कम नहीं है। और इनकी फ़िल्में भी कमाल कर रही हैं। ऐसे में बड़े बबजट कि फ़िल्में भी इनके ही नाम हैं।लेकिन क्या आपको पता है की रणवीर एक अवार्ड शो में परफॉर्म करने के लिए बड़ी रकम लेते हैं। खबरों की माने तो रणवीर कुछ मिनट की परफॉरमेंस के लिए 2 करोड़ रूपये लेते हैं। हाल में खबर तो ये भी आई है कि आईपीएल में 15 मिनट की परफॉरमेंस के 5 करोड़ रूपये लिए हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका अब इंटरनेशनल स्टार हैं, ये इंडियन अवार्ड शो में कुछ ही मिनट की परफॉरमेंस के किये 5 करोड़ तक चार्ज करती हैं।
सलमान खान
सलमान खान अपने अलग डांस स्टेप के लिए जाने जाते हैं। और डांस तब और खास हो जाता है जब सलमान किसी आवर्ड शो में लाइव परफॉर्म करते हैं। हमें आस्कर सलमान को अवार्ड शो में कुछ मिनटों की परफॉरमेंस देते हुए देखा है। इन अवार्ड शो में कुछ देर स्टेज पर थिरकने के लिए सलमान 5 करोड़ से ज्यादा की फीस लेते हैं।