करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की शादी होगी 30 अप्रैल को?
Updated : April 06, 2016 11:03 AM ISTसभी अफवाहों को धता बताते हुए खबर चक्कर लगा आरही है कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वेबसाइट फिल्मी बीट के अनुसार पिछले महीने करण का उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर विंगेट के साथ तलाक पक्का हो चुका है, और अब वे अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ना चाहते हैं। इसी रिपोर्ट के हवाले से यह बात कही गयी है कि दोनों प्रेमियों को अपने अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए मनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। ऐसा कहा गया है कि बिपाशा के परिवार को कारन की असफल शादियों से परेशानी थी , तो करण के परिवार वालों को बिपाशा की पिछली रिलेशनशिप्स से।
ऐसा लग रहा है कि करण बिपाशा के इस शादी के बंधन में बंधने से कई लोगों के दिल टूटेंगे। इन दोनों की जोड़ी काफी समय से सुर्ख़ियों में है। सिर्फ इसीलिए ही नहीं कि करण सिंह ग्रोवर की ये तीसरी रिलेशनशिप है, बल्कि इसलिए भी कि बिपाशा काफी समय बाद किसी ऐसी रिलेशनशिप में है जिसमें वो काफी खुश हैं और इसे दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहीं।
ज़ी न्यूज़ की वेबसाइट पर छपी खबर में कहा गया है कि मिस मालिनी द्वारा छापी गयी खबर (जो उनके अनुसार मूलतः स्टारडस्ट द्वारा निकाली गयी है) के अनुसार करण सिंह ग्रोवर की माँ ने बिपाशा को बहू के रूप में स्वीकृति दे दी है। तथाकथित रूप से इनकी शादी मुंबई के आलीशान होटल में 30 अप्रैल को होनी तय हुई है।
।