जब संसद भवन में रेखा पर टिक गयीं सभी की निगाहें !
Updated : August 08, 2017 04:49 PM ISTगुज़रे जमाने की मशहूर अदाकारा रेखा की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर संसद भवन की है, जहाँ कुछ नेता रेखा को ताड़ रहे हैं। यही वजह है कि ये तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गयी है।
दरअसल रेखा राज्यसभा की मनोनीत सदस्य हैं और वे उप-राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में वोट डालने संसद पहुँची थीं। हालाँकि रेखा ज़्यादातर सत्र में अनुपस्थित ही रहती हैं।
क्रीम कलर की साड़ी पहने और और आँखों पर काला चश्मा लगाएं जब रेखा संसद भवन पहुँची, तो सभी की निगाहें उन पर टिक गयीं। उस समय वहाँ मौजूद सभी नेता रेखा को काफी गौर से देखने लगे। इस बात पर ट्विटर पर इन नेताओं द्वारा रेखा को ताड़ने पर काफी मज़ाक भी उड़ाया गया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js">See the men behind her ??#REKHA pic.twitter.com/kJajBsEDJE
— kayal?? (@kayal_05) August 6, 2017
बता दें कि रेखा को बॉलीवुड में उनके बेहतरीन काम और डांस के लिए जाना जाता है।