कमाई के मामले में रणवीर सिंह की इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पायेगी 'पद्मावत' !
Updated : May 18, 2018 05:20 PM ISTबॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से 2010 में अपना करियर शुरू किया था। अपनी पहली ही फिल्म से रणवीर सिंह ने दर्शकों को बता दिया था कि आने वाले वक़्त में वो दर्शकों को कुछ बेहतरीन फ़िल्में देने वाले हैं। अपनी हर फिल्म के साथ रणवीर पहले से भी ज़्यादा बेहतर होते चले गए और एक ऐसा दिन भी आया जब रणवीर की फिल्म, ‘बॉलीवुड के बादशाह’ कहे जाने वाले शाहरुख़ खान की फिल्म के सामने रिलीज़ हुई।
18 दिसंबर 2015 के दिन शाहरुख़ खान की फिल्म ‘दिलवाले’ और रणवीर सिंह की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ एक साथ रिलीज़ हुईं। रणवीर सिंह की ‘बाजीराव मस्तानी’ ने भारत में पैसे कमाने के मामले में शाहरुख़ की ‘दिलवाले’ को काफी पीछे छोड़ दिया। इस फिल्म ने रणवीर को बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार बना दिया।
रणवीर ने कदम-कदम पर अपने आप को अच्छी परफॉरमेंस देकर साबित किया है। जहां हम सभी सोचते थे कि फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से बेहतर काम वो नहीं कर सकते वहीं 'पद्मावत' में अपने काम से सभी को हैरान कर दिया। आइए आपको बताते हैं रणवीर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली पांच फ़िल्में-
5. गुंडे
साल 2014 में आई ‘गुंडे’ में रणवीर के साथ उनके को-स्टार अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 76.55 करोड़ रूपए का बिजनेस किया था।
4. दिल धड़कने दो
‘दिल धड़कने दो’ एक मल्टी-स्टारर फिल्म थी। इस फिल्म की डायरेक्टर फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर थीं। ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर सिंह के अलावा प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, फरहान अख्तर और राहुल बोस भी थे। लम्बी चौड़ी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 76.88 करोड़ का बिजनेस किया था।
3. गोलियों की रासलीला, राम-लीला
इस फिल्म में रणवीर सिंह ने पहली बार डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ काम किया था। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। ‘राम लीला’ रणवीर सिंह की पहली फिल्म थी जिसने 100 करोड़ रूपए का जादूई आंकड़ा छुआ था। ‘राम लीला’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 110 करोड़ रूपए का बिजनेस किया था।
2. बाजीराव मस्तानी
‘बाजीराव मस्तानी’ में भंसाली, दीपिका और रणवीर की तिकड़ी एक बार फिर से साथ आई। फिल्म में रणवीर के किरदार और उनके डायलॉग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस तिकड़ी ने एक बार फिर कमाल किया और ‘बाजीराव मस्तानी’ ने कुल 184 करोड़ रूपए कमाए। ‘बाजीराव मस्तानी’ रणवीर सिंह की अब तक सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
1. पद्मावत
पद्मावत रणवीर की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर 301 करोड़ रुपये का बिज़नस किया। रणवीर की धमाकेदार परफॉरमेंस को क्रिटिक्स और दर्शक सभी ने पसंद किया और उन्होंने अपने लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित कर लिया है!