मिशन मंगल बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की इस फिल्म ने सिर्फ 8 दिन में कमा लिए इतने करोड़ !
मिशन मंगल बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की इस फिल्म अब तक कमाए इतने करोड़
Updated : August 23, 2019 12:53 PM ISTअक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल हर दिन कमाई का नया रिकॉर्ड बना रही है। विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन, शरमन जोशी स्टारर ये फिल्म हर उम्र, वर्ग के लोगों को पसंद आ रही है। एक असल और अलग मुद्दे पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका कर रही है। पहले दिन 29.16 करोड़ की कमाई करने के बाद कल गुरुवार को फिल्म ने 6.93 करोड़ का बिज़नस किया। तो अब तक फिल्म 128.16 करोड़ कमा चुकी है!
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की अब तक की कमाई का आंकड़ा दिया ।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#MissionMangal records fantastic numbers in its *extended* Week 1... Outstanding weekend, solid weekdays [reduction in ticket rates]... Thu 29.16 cr, Fri 17.28 cr, Sat 23.58 cr, Sun 27.54 cr, Mon 8.91 cr, Tue 7.92 cr, Wed 6.84 cr, Thu 6.93 cr. Total: ₹ 128.16 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 23, 2019
पहले दिन (गुरुवार)- 29.16 करोड़
दूसरे दिन (शुक्रवार)-17.28 करोड़
तीसरे दिन (शनिवार)-23.58 करोड़
चौथे दिन (रविवार)-27.54 करोड़
पांचवे दिन (सोमवार)- 8.91 करोड़
छठे दिन(मंगलवार)- 7.92करोड़
सांतवे दिन(बुधवार)- 6.84करोड़
आठवे दिन (गुरुवार)-6.93 करोड़
कुल -128.16 करोड़
मिशन मंगल पहली ऐसी फिल्म है जिसमें भारत की इतनी बड़ी उपलब्धि को दिखाया गया है। जगन शक्ति के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म में भारत के मंगल तक पहुँचने की पूरी कहानी दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार सीनियर साइंटिस्ट के किरदार में हैं वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस अपने रोल में दमदार लगी हैं शायद यही वजह है ये फिल्म लगातार अच्छा बिज़नस कर रही है।