'आर्टिकल 15' बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान की फिल्म ने फिर लगाईं उछाल अब तक कमा चुकी है 55.83 करोड़ !
'आर्टिकल 15' बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान की फिल्म अब तक कमा चुकी है 55.83 करोड़ !
Updated : July 14, 2019 07:05 PM ISTआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ को फैन्स का बहुत प्यार मिल रहा है। और यही वजह है कि ‘कबीर सिंह’ जैसी तूफानी कमाई कर रही फिल्म के आगे भी ‘आर्टिकल 15’ पैर जमा कर टिकी हुई है।
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की के ज़बरदस्त फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ्ते में हैं और फिर भी वीकेंड पर इसकी कमाई में अच्छा खासा उछाल आता है। शुक्रवार को 1.25 करोड़ कमाने वाली ‘आर्टिकल 15’ ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#Article15 jumps again... Inches closer to ₹ 60 cr... [Week 3] Fri 1.25 cr, Sat 2.15 cr. Total: ₹ 55.83 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 14, 2019
‘आर्टिकल 15’ अबतक बॉक्स ऑफिस पर कुल 55.83 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जातिवाद की भयानक समस्या पर बात करती इस फिल्म का शुरुआत में बहुत लोगों ने विरोध भी किया था। पिछले कुछ सालों में दलितों के खिलाफ भेदभाव के भयानक मामलों पर ‘आर्टिकल 15’ बहुत ज़ोरदार तरीके से बात करती है। आयुष्मान पिछले कुछ समय से लगातार बेहतरीन फ़िल्में कर रहे हैं।
ये फ़िल्में न सिर्फ जनता को पसंद आती हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई करती हैं। ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बधाई हो’ और ‘अन्धाधुन’ जैसी फिल्मों की वजह से आयुष्मान इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमाऊ बॉलीवुड एक्टर्स की लिस्ट में हैं।