'आर्टिकल 15' बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान की फिल्म ने अबतक कमाए 24 करोड़, डट के कर रही है कलेक्शन !
'आर्टिकल 15' बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान की फिल्म डट के कर रही है कलेक्शन !
Updated : July 02, 2019 12:36 PM ISTआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ ने लोगों को अन्दर तक झिंझोड़ कर रख दिया है। ये फिल्म न सिर्फ इमोशनली अपील कर रही है, बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर भी कमाल कर रही है। ‘आर्टिकल 15’ ने चौथे दिन यानी अपने पहले सोमवार को 3.97 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24.01 करोड़ हो गया है।
‘आर्टिकल 15’ के लिए ये नंबर बहुत बड़ी बात इसलिए भी है क्योंकि ये एक टिपिकल बॉलीवुड मसाला फिल्म नहीं है। सीरियस फिल्म होने के बावजूद फिल्म की ये कमाई बताती है कि लोगों को ये बहुत पसंद आ रही है। आयुष्मान की इस फिल्म ने मुंबई की बारिशों, कई संगठनों के विरोध और बॉक्स ऑफिस पर ‘कबीर सिंह’के तूफ़ान का सामना डट के किया है और अच्छी कमाई की है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#Article15 is super-strong on the crucial Mon... Braves #KabirSingh juggernaut + torrential rains in #Mumbai, yet stays solid at key metros... Eyes ₹ 34 cr [+/-] in Week 1... Fri 5.02 cr, Sat 7.25 cr, Sun 7.77 cr, Mon 3.97 cr. Total: ₹ 24.01 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 2, 2019
‘आर्टिकल 15’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन 34 करोड़ के आसपास रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो आयुष्मान खुराना के खाते में एक और हिट फिल्म जुड़ जाएगी। 2018 में आयुष्मान ने लगातार ‘बधाई हो’ और ‘अन्धाधुन’ जैसी 2 बड़ी हिट दी थीं।