ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान की फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में किया 50 करोड़ का आंकड़ा पार !
आयुष्मान की फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में किया 50 करोड़ का आंकड़ा पार !
Updated : September 17, 2019 09:32 AM ISTआयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल रिलीज़ के साथ ही ऑडियंस की फेवरेट हो गई है। इसलिए तो शायद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कमाल कर रही है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में इतना क्रेज है कि शुक्रवार से लेकर सोमवार तक मतलब सिर्फ चार दिनों में फिल्म ने 52 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कल यानी सोमवार को फिल्म ने 7.43 करोड़ कमाए। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कमाई का आंकड़ा दिया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#DreamGirl consolidates and cements its status... Is a bonafide success, with Day 4 [working day] showing negligible decline [despite *lower ticket rates* on weekdays]... Fri 10.05 cr, Sat 16.42 cr, Sun 18.10 cr, Mon 7.43 cr. Total: ₹ 52 cr. #India biz. ???
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 17, 2019
तो ये है फिल्म की कमाई का अभी तक का आंकड़ा-
शुकवार, 13 सितंबर- 10.05 करोड़
शनिवार, 14 सितंबर- 16.42 करोड़
रविवार,15 सितंबर-18.10 करोड़
सोमवार, 16 सितंबर- 7.43 करोड़
कुल- 52 करोड़
बता दें, हमेशा की तरह इस फिल्म में भी आयुष्मान अलग ही किरदार में नज़र आये हैं। उन्हें लड़का और लड़की के दो करैक्टर में देखना सिनेमाघर में आई ऑडियंस को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देता है। फिल्म एक मज़ेदार विषय पर बनी है जहाँ आयुष्मान के अलावा विजय राज, अनु कपूर, नुसरत भरुचा अहम किरदारों में नज़र आते हैं। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर्स हैं।