शाहिद की 'कबीर सिंह' ने मारी डबल सेंचुरी, 200 करोड़ कमाने वाली साल की तीसरी बड़ी फिल्म
'कबीर सिंह' ने मारी डबल सेंचुरी, 200 करोड़ कमाने वाली शाहिद की पहली फिल्म !
Updated : July 04, 2019 12:12 PM ISTशाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ ये साल 2019 में डब सेंचुरी लगाने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'उरी' और 'भारत' ने 200 का आंकड़ा पार किया था। कबीर सिंह ने 13वें दिन यानी बुधवार को 7.53 करोड़ रुपये की कमाई की और अब इसका टोटल कलेक्शन 206.48 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि भारत ने 14वें दिन और उरी ने 28वें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#KabirSingh is 200 Not Out ???... Hits double century at the BO, but shows no signs of fatigue... [Week 2] Fri 12.21 cr, Sat 17.10 cr, Sun 17.84 cr, Mon 9.07 cr, Tue 8.31 cr, Wed 7.53 cr. Total: ₹ 206.48 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 4, 2019
शाहिद कपूर के करियर की ये सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। यह शाहिद की पहली सोलो फिल्म है जिसने 200 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शाहिद की इस फिल्म का कलेक्शन पहले दिन से ही शानदार रहा था। 21 जून को रिलीज होने के बाद फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ही 20.21 करोड़ रुपये था। फिल्म को न सिर्फ बेहतर ओपनिंग मिली थी बल्कि फिल्म ने लगातार अच्छी कमाई की।