कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस: शाहिद की फिल्म ने 5 दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा !
कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस: 5 दिन में ही पार हुआ 100 करोड़ का आंकड़ा !
Updated : June 26, 2019 12:05 PM IST‘कबीर सिंह’ ने रिलीज़ के पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। ये फिल्म शाहिद की पहली ‘सोलो’ 100 करोड़ फिल्म बन गई है। मंगलवार को ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर 16।53 करोड़ की कमाई की और अब फिल्म की कमाई का टोटल हो चुका है 104।90 करोड़। शाहिद की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी धमाकेदार कमाई की है और सबसे बड़ी बात कि ये उनकी ‘सोलो’ फिल्म है।
इससे पहले शाहिद की ‘पद्मावत’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी लेकिन उसमें शाहिद के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी थे। ‘कबीर सिंह’ ने 100 करोड़ तक पहुँचने के लिए सिर्फ 5 दिन का वक़्त लिया है और ये बहुत कमाल की बात है। 2019 में अब तक 100 करोड़ तक पहुँचीं फिल्मों में, सबसे कम दिन लेने के मामले में ‘कबीर सिंह’ दूसरे नंबर पर है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#KabirSingh cruises past ₹ ? cr... Shahid Kapoor scores his first *solo* century... Extraordinary trending on weekdays... Eyes ₹ 130 cr+ total in Week 1... Fri 20.21 cr, Sat 22.71 cr, Sun 27.91 cr, Mon 17.54 cr, Tue 16.53 cr. Total: ₹ 104.90 cr. India biz. BLOCKBUSTER.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 26, 2019
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#KabirSingh versus the biggies... Days taken to reach ₹ ? cr... 2019 releases [screen count in brackets]...
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 26, 2019
⭐️ #Bharat: Day 4 [4700]
⭐️ #KabirSingh: Day 5 [3123]
⭐️ #Kesari: Day 7 [3600]
⭐️ #GullyBoy: Day 8 [3350]
⭐️ #TotalDhamaal: Day 9 [3700]
Nett BOC. India biz.
शाहिद की फिल्म से ऊपर सिर्फ सलमान खान की ‘भारत’ है जिसने 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। ‘कबीर सिंह’ की कमाई पर इस शुक्रवार की रिलीज़ ‘आर्टिकल 15’ से असर पड़ेगा। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपना एक हफ्ता पूरा होने तक ‘कबीर सिंह’ बड़े आराम से 130 करोड़ तक पहुँच सकती है। अगर ‘कबीर सिंह’ की कमाई इसी तरह बनी रही तो ये फिल्म आराम से 200 करोड़ भी कमा लेगी।