'लव आज कल' बॉक्स-ऑफिस: कार्तिक-सारा की फिल्म 3 दिन में ही हुई पंक्चर!
'लव आज कल' बॉक्स-ऑफिस: कार्तिक-सारा की फिल्म 3 दिन में ही हुई पंक्चर!
Updated : February 17, 2020 11:15 AM ISTकार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म ‘लव आज कल’ बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। शुक्रवार को रिलीज़ हुई इस फिल्म को पहले दिन तो फिर भी ठीक-ठाक कमी मिली मगर इसके बाद फिल्म का बंटाधार होना शुरू हो गया। रिलीज़ के दिन ‘लव आज कल’ को 12.40 करोड़ के कलेक्शन से शुरुआत मिली थी। लेकिन शनिवार को जहाँ हर फिल्म की कमाई बढ़ती है, वहीँ इस फिल्म की कमाई 4 करोड़ से ज्यादा गिर गई और दूसरे दिन कुल 8.01 करोड़ का कलेक्शन हुआ। फिर भी बॉलीवुड के ट्रेड पंडितों और ‘लव आज कल’ के मेकर को रविवार से बहुत उम्मीदें थीं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#LoveAajKal is rejected... Dips on Day 2, falls flat on Day 3... Advantage #ValentinesDay [Day 1], else *3-day total* would be lower... Tough road ahead [weekdays]... Fri 12.40 cr, Sat 8.01 cr, Sun 8.10 cr. Total: ₹ 28.51 cr. #India biz. #LoveAajKal [2009] weekend: ₹ 27.86 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 17, 2020
लेकिन तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई ख़ास बढ़ावा नहीं हुआ और फिल्म ने सिर्फ 8.10 करोड़ रूपए कमाए। कुल मिलाकर ‘लव आज कल’ ने पहले वीकेंड में कुल 28।51 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कितना कम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2009 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की ‘लव आज कल’ ने अपने पहले वीकेंड में 27.86 करोड़ का कलेक्शन किया था।
मतलब सारा और कार्तिक की फिल्म ने लगभग 11 साल बाद भी पहले वीकेंड में उतना ही बिजनेस किया है जितना पिछली फिल्म ने किया था। ‘लव आज कल’ को बहुत खराब रिव्यूज़ दिए गए थे। क्या क्रिटिक्स और क्या ऑडियंस, किसी को भी इस फिल्म में कुछ नहीं दिखा। अब देखना ये है कि ‘लव आज कल’ का खाता किस नंबर पर जाकर बंद होता है।