सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ने मात्र 3 दिनों में कमाए इतने करोड़ !
Updated : June 18, 2018 11:15 AM ISTसलमान की फ़िल्मों का ईद पर मुकाबला करना काफी मुश्किल है। उनकी फिल्म लोगों को पसंद आये या ना आये, सलमान का जादू जनता के सिर चढ़कर ज़रूर बोलता है। इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'रेस 3' रिलीज़ हुए मात्र 3 दिन हुए हैं और अभी से ही इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूज़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'रेस 3' ने रिलीज़ के पहले दिन 29.17 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं ईद के दिन यानी शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शन में ज़बरदस्त इजाफ़ा हुआ और इसने बॉक्स-ऑफ़िस पर 38.14 करोड़ कमाए। रविवार को भी इस फिल्म के कलेक्शन में काफी बढ़ोतरी हुई और इसका टोटल कलेक्शन 106.47 करोड़ रुपये हो गया है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >And #Race3 scores a CENTURY... Crosses ? cr… Fourth Salman starrer to collect ₹ 100 cr mark in *3 days* [#BajrangiBhaijaan, #Sultan, #TigerZindaHai]... Fri 29.17 cr, Sat 38.14 cr, Sun 39.16 cr. Total: ₹ 106.47 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 18, 2018
लेकिन अब सलमान की इस फिल्म के पास और ज्यादा कमाई करने के लिए एक और हफ्ता है। क्योंकि राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज़ हो रही है और इस फिल्म का इंतज़ार सभी को है। बता दें कि रेस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2008 में अब्बास-मस्तान ने की थी और इसके मुख्य हीरो सैफ अली खान थे। रेस फ्रैंचाइज़ी दर्शकों द्वारा हमेशा से पसंद की गयी है।