ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान की फिल्म ने पहले ही दिन की बंपर कमाई, यहां जानें कलेक्शन!
ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान की फिल्म ने पहले ही दिन की बंपर कमाई
Updated : September 14, 2019 10:01 AM ISTआयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म देखने के बाद तमाम क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म की तारीफ भी की। आयुष्मान की इस फिल्म ने पहले दिन ही झंडे गाड़ दिए हैं। ड्रीम गर्ल के पहले ही दिन का कलेक्शन 10.05 करोड़ रुपये हुआ है। इस हिसाब से ये आयुष्मान की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
undefined#DreamGirl takes a heroic start... Emerges #AyushmannKhurrana’s biggest opener to date... Has also opened bigger than several mid-range films [2019] like #Uri [₹ 8.20 cr], #LukaChuppi [₹ 8.01 cr] and #Chhichhore [₹ 7.32 cr]... Fri ₹ 10.05 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 14, 2019
इससे पहले बधाई हो ने 7.35 करोड़, आर्टिकल 15 ने 5.02 करोड़, शुभ मंगल सावधान ने 2.71 करोड़ और अंधाधुन ने 2.70 करोड़ रुपये पहले दिए कमाए थे। ड्रीम गर्ल ने पिछले ही हफ्ते रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे (7.32 करोड़ रु) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आयुष्मान इस फिल्म में एक ऐसे कॉल सेंटर में काम करते हैं जहां उन्हें मर्दों को खुश करने के लिए लड़की की आवाज में बात करना पड़ता है और इस लड़की का नाम पूजा रखा जाता है। ड्रीम गर्ल में आयुष्मान के अलावा नुसरत भरुचा, अनु कपूर और मंजोत सिंह अहम रोल मे हैं। फिल्म को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है।