ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने 6 दिन में की 66 करोड़ से ज्यादा की कमाई!
ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान की फिल्म ने 6 दिन में की 66 करोड़ कमाई!
Updated : September 19, 2019 12:33 PM IST13 सितंबर को रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने वीकेंड में तो अच्छा कलेक्शन किया ही था। इसके अलावा फिल्म वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया और अब कुल मिलाकर 6 दिन में फिल्म ने 66.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#DreamGirl is a money spinner... Excellent trending on weekdays... Eyes ₹ 72 cr [+/-] in Week 1... Fri 10.05 cr, Sat 16.42 cr, Sun 18.10 cr, Mon 7.43 cr, Tue 7.40 cr, Wed 6.75 cr. Total: ₹ 66.15 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 19, 2019
आपको बता दें कि ‘ड्रीम गर्ल’ आयुष्मान की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म की कमाई की स्पीड की बात करें तो ‘ड्रीम गर्ल’ की स्पीड ‘राज़ी’, ‘स्त्री’ और ‘उरी’ तीनों से बेहतर है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि अगर ये फिल्म इसी स्पीड से कमाई करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर जाएगी। आयुष्मान खुराना का करियर इस समय तूफानी गति से आगे बढ़ रहा है।
बता दें, हमेशा की तरह इस फिल्म में भी आयुष्मान अलग ही किरदार में नज़र आये हैं। उन्हें लड़का और लड़की के दो करैक्टर में देखना सिनेमाघर में आई ऑडियंस को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देता है। फिल्म एक मज़ेदार विषय पर बनी है जहाँ आयुष्मान के अलावा विजय राज, अनु कपूर, नुसरत भरुचा अहम किरदारों में नज़र आते हैं। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर्स हैं।