'पानीपत' बॉक्स ऑफिस: अर्जुन, कृति, संजय दत्त की फिल्म का दूसरे दिन भी कमजोर कलेक्शन, जानें कुल कमाई
'पानीपत' बॉक्स ऑफिस: अर्जुन, कृति की फिल्म का दूसरे दिन भी कमजोर कलेक्शन
Updated : December 09, 2019 10:10 AM ISTअर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन की फिल्म ‘पानीपत’ को क्रिटिक्स से तो खूब तारीफें मिलीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने जहां पहले दिन 4.12 करोड़ रूपए का कलेक्शन मिला, वहीं शनिवार की कमाई 5.78 करोड़ रुपये रही। कुल मिलाकर फिल्म की कमाई 9.90 करोड़ रुपये है। उम्मीद की जा रही है रविवार के कलेक्शन में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#Panipat shows an upward trend on Day 2... #Maharashtra [#Mumbai circuit especially] is performing best... Needs to cover lost ground on Day 3, especially in circuits with strong presence of multiplexes... Fri 4.12 cr, Sat 5.78 cr. Total: ₹ 9.90 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 8, 2019
फिल्म ज्यादातर महाराष्ट्र में, खासतौर पर मुंबई में ज्यादा पसंद किया गया है। ‘पानीपत’ की एक बात खुद ही इस फिल्म की कमाई में रोड़ा बन रही है और वो है इसकी लम्बाई। आजकल जहाँ अधिकतर फ़िल्में दो से ढाई घंटे लम्बी होती हैं वहीँ पानीपत का रन टाइम ऑलमोस्ट 3 घंटे है, जिसकी वजह से मल्टीप्लेक्सों में इसके शो कम पड़ रहे हैं। हालांकि ‘जोधा अकबर’ और ‘लगान’ जैसी फ़िल्में बना चुके डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को दर्शक फिर से पुराने रंग में लौटा हुआ बता रहे हैं।
अर्जुन कपूर और कृति सेनन के काम को फिल्म में ज़बरदस्त बताया जा रहा है और संजय दत्त हमेशा की तरह अपने रंग में बने हुए हैं। कई क्रिटिक्स ने ‘पानीपत’ की दिल खोलकर तारीफ़ की है और इसे सबसे खूबसूरती से बनी ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बता रहे हैं।