अपनी आने वाली इन 3 फिल्मों के साथ बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह !
Updated : February 04, 2018 05:11 PM ISTबाजीराव मस्तानी और बेफिक्रे जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अब रणवीर सिंह बॉलीवुड के मशहूर सितारे बन चुके हैं। रणवीर ने अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में ख़ास जगह बनाई हैं और दर्शकों के दिलों में बस गए हैं। फिल्म बंद बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर को अपनी एनर्जी और फैशन सेन्स के लिए भी जाना जाता है। अब रणवीर अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ बॉलीवुड में एक बार फिर धमाका मचाने के लिए तैयार हैं।
सिम्बा
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की नयी जोड़ी रोहित शेट्टी और करण जौहर ने रणवीर सिंह को अपनी नयी फिल्म 'सिम्बा' में लिया है। इस फिल्म में रणवीर ऊर्जा से भरे पोलिसवाले के किरदार में नज़र आएंगे। से भरी फिल्म होगी, जिसमें रणवीर संग तमन्ना भाटिया नज़र आएँगी। ये फिल्म 28 दिंसबर 2018 को रिलीज होगी।
1983 द फिल्म
1983 में हुई भारत की बेहतरीन क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर डायरेक्टर कबीर खान फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य किरदार में होंगे और क्रिकेट के लीजेंड कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज़ होना तय हुई है।
गली बॉय
निर्देशक ज़ोया अख्तर आलिया और रणवीर सिंह के साथ फिल्म बनाने जा रही हैं। ये फिल्म मुंबई के चौल में रहने वाले रैपर्स के बारे में है। 'गली बॉय' 2018 में रिलीज़ होना तय हुई है।