'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान': बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की ओपनिंग से 5 करोड़ के झटके तक !
Updated : November 13, 2018 11:27 AM ISTआमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बड़ा झटका पाया है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी और कई रिकॉर्ड बनाये थे। वहीं अपने पहले सोमवार को ये फिल्म औंधे मुंह गिरी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की खबर के मुताबिक 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' ने सोमवार को 5.25 करोड़ रुपये का बिज़नस किया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >You cannot misjudge or underestimate the audience these days. Yeh public hain, yeh sab jaanti hain... #TOH #ThugsOfHindostan
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 13, 2018
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#ThugsOfHindostan
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 12, 2018
HINDI:
Thu 50.75 cr, Fri 28.25 cr, Sat 22.75 cr, Sun 17.25 cr. Total: ₹ 119 cr
TAMIL + TELUGU:
Thu 1.50 cr, Fri 1 cr, Sat 75 lakhs, Sun 75 lakhs. Total: ₹ 4 cr
Total: ₹ 123 cr [5000 screens]
India biz.#TOH
डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य के बनाई इस फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ की कमाई के बाद बॉक्स ऑफिस पर गिरना शुरू कर दिया था। इसने दूसरे दिन 28.25 करोड़, तीसरे दिन 22.75 करोड़, चौथे दिन 17.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसकी कमाई में आती गिरावट से सभी को झटका लगा है। 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' को क्रिटिक्स से खराब रिव्यू मिले थे और जनता को ये फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है।