शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो ने 2 दिन में की इतनी कमाई, जानकर निराश होंगे आप !
Updated : December 23, 2018 02:05 PM ISTशाहरुख़ खान की फिल्म जीरो का इंतज़ार सभी को बेसब्री से था और अब जब ये फिल्म रिलीज़ हो चुकी है तो जनता को बड़ी निराशा हाथ लगी है। शाहरुख़ की फिल्म को जनता और क्रिटिक्स से खराब रिव्यू मिले और इसकी कमाई भी कुछ ख़ास नहीं हो पायी है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 20.14 करोड़ की कमाई थी और अब अपने दूसरे ही दिन इसकी कमाई गिरनी शुरू हो गयी है। जीरो ने अपने दूसरे दिन 18.22 करोड़ का बिज़नेस किया, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 38.36 करोड़ हो गयी है।
साल 2018 बॉलीवुड के लिए बहुत अच्छा रहा है, लेकिन बॉलीवुड के तीनों खान्स के लिए ये साल काफी खराब गुज़रा है। सलमान, आमिर और शाहरुख़ तीनों की ही फिल्म इस साल नहीं चली और बड़ी उम्मीदों से इंतज़ार कर रही जनता को निराशा हाथ लगी। हालाँकि इस साल वर्ड ऑफ़ माउथ ने बड़ा असर दिखाया और बढ़िया कंटेंट वाली फ़िल्में जैसे बधाई हो और स्त्री को जनता से खूब प्यार मिला।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#Zero slips on Day 2... Biz should’ve witnessed solid growth on Day 2 after an underwhelming Day 1, but is struggling at the BO... Decline on Day 2 [vis-à-vis Day 1]: 9.53%... Fri 20.14 cr, Sat 18.22 cr. Total: ₹ 38.36 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 23, 2018
बता दें कि जीरो एक बौने आदमी की कहानी है, जो कुछ बड़ा करना चाहता है। इस फिल्म में शाहरुख़ के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर आनंद एल राय ने बनाया है।