द स्काई इज पिंक का नया गाना 'दिल ही तो है' आपका दिल छू लेगा!
द स्काई इज पिंक का नया गाना 'दिल ही तो है' आपका दिल छू लेगा!
Updated : September 21, 2019 01:39 PM ISTप्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म द स्काई इज पिंक का गाना 'दिल ही तो है' रिलीज हो गया है। अरिजीत सिंह की आवाज में गाना काफी प्यारा लग रहा है। इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लिरिक्स गुलजार के हैं। ये वो गाना है जो आप अपनी प्लेलिस्ट में रखना चाहेंगे।
गाने में आपको आपको प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर नजर आएंगे। फरहान चांदनी चौक की गलियों में प्रियंका को छुपाकर अपने घर लेकर आते हैं। जहां प्रियंका सीधा घर की छत पर भाग जाती हैं और फरहान के साथ प्यार से मस्ती करते और उन्हें छेड़ते नजर आती हैं।
गाने में प्रियंका और फरहान की कैमिस्ट्री देखने लायक है। लेकिन छत पर एक सीन ऐसा आता है जब फरहान के हाथ में गिटार होता है और उनके बगल में प्रियंका। ये सीन देखकर आपको आयुष्मान खुराना का पानी दा रंग गाना याद आ सकता है। हालांकि वो जगह लाजपत नगर दिखाई गई थी और ये चांदनी चौक।
आधे से ज्यादा गाने के बाद प्रियंका और फरहान की लाइफ को आगे बढ़ते हुए तेजी से दिखाया जाता है। दोनों के वो सीन भी दिखाए जाते हैं जब वो अपनी बेटी के लिए परेशान होते हैं।
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि प्रिंयका और फरहान की बेटी यानी जायरा वसीम को एक बीमारी हो जाती है। जिसकी वजह से वो बहुत परेशान हो जाते हैं। फिर भी किस तरह सभी मिलकर जिंदगी जीते हैं। ये फिल्म में दिखाया गया है।
फिल्म में प्रिंयका और फरहान के रोमांस के अलावा उनकी फैमिली का इमोशन भी दिखाया गया है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। आप इसका नया गाना यहां देख सकते हैं।