Cannes 2019: एलिगेंट से लेकर ग्लैमरस तक, सोनम कपूर के इन लुक्स ने ढाया कहर !
Updated : May 21, 2019 11:48 AM ISTबॉलीवुड में जब फैशन की बात आती है तो हम जानते हैं कि सोनम कपूर बाकि सभी से दो हाथ आगे चलती हैं। सोनम, बॉलीवुड की नंबर 1 फैशनिस्टा हैं और उनके जैसा कोई दूसरा नहीं है। सोनम Cannes 2019 में पहुँच चुकी हैं और उन्होंने अपने अलग-अलग लुक्स से सभी का दिल जीतना शुरू कर दिया है। हालाँकि सोनम कीई बहन रिया कपूर, जो इस साल उन्हें Cannes में स्टाइल कर रही हैं, ने बताया था कि सोनम इस बार अपने लुक्स को सिंपल रखेंगी। लेकिन हमें पहले से ही भरोसा था कि हमें इस साल भी कुछ ज़बरदस्त देखने को ज़रूर मिलेगा।
सोनम ने दो दिन में 3 अलग-अलग ड्रेसेज पहनी और ये सभी एक से बढ़कर एक थीं। जहाँ पहले लुक में उन्होंने डिज़ाइनर मेसन वालेंतीनो का बनाया बेहद खूबसूरत लाल गाउन पहना तो वहीं प्रेस मीट के लिए उन्होंने एली सब का बनाया खूबसूरत मिडनाइट ब्लू कलर का गाउन पहना। लेकिन एक लुक जिसने सभी के होश उड़ा दिए वो था भारतीय डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का बनाया गाउन, जिसे सोनम ने चोपार्ड की पार्टी में पहना। इस ऑउटफिट में सोनम किसी मॉडर्न महारानी से कम नहीं लग रही थीं।
देखिये सोनम कपूर के अभी तक के सभी कान्स 2019 के लुक्स यहाँ -