तस्वीरें: पेरिस में बेटी आराध्या संग स्टाइलिश अंदाज़ में छुट्टियाँ मना रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन !
Updated : July 17, 2018 12:18 PM ISTऐश्वर्या राय बच्चन फ़िलहाल पेरिस में अपने एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए गयी हुई हैं। उनकी इस ट्रिप पर उनके साथ उनकी जान आराध्या गयी है। पेरिस जैसे खूबसूरत शहर में ऐश्वर्या और आराध्या मिलकर खूब मस्ती कर रहे हैं और हम सभी इस माँ बेटी की जोड़ी के दीवाने हुए जा रहे हैं। पेरिस के डिज्नीलैंड में मस्ती के करने के बाद अब ऐश्वर्या काम पर लग गयी हैं। ऐश्वर्या जहां चिल कर रही हैं वहीं उनके काम की तस्वीरें बेहद स्टाइलिश हैं और उन्हें देखकर आपको एक बार फिर उनसे प्यार हो जायेगा।
देखिये ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीरें यहाँ -
विश्व सुंदरी रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आजकल पेरिस में बेटी आराध्य के साथ ब्रांड प्रमोशन के लिए गयी हुई हैं! इस ट्रिप में काम के साथ-साथ ऐश्वर्या, आराध्य के साथ खूब मस्ती भी कर रही हैं! ये दोनों माँ बेटी साथ में समय बिता रहे हैं और पेरिस में काफी खूब फिर भी रहे हैं! इस तस्वीर से साफ़ ज़ाहिर है कि आराध्या काफी एन्जॉय कर रही हैं!
जैसा कि साफ़ ज़ाहिर है ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन पेरिस के डिज्नीलैंड में घुमने गए थे! ये वहीं की तस्वीर है! ऐश्वर्या ने अपनी राजकुमारी को वो जगह दिखाई जहाँ हर फेयरीटेल की राजकुमारी होती है! इस जादूई दुनिया में घूमकर आराध्या को ज़रूरी ख़ुशी मिली होगी! आखिर कौन डिज्नीलैंड नहीं जाना चाहता!
Please Subscribe us OnGoogle News