फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की लव स्टोरी सबूत है कि प्यार अपना रास्ता ढूंढ ही लेता है !
Updated : December 19, 2019 06:30 PM ISTजब से फरहान अख्तर का डिवोर्स अधुना भबानी से हुआ है वे बॉलीवुड के एलिजिबल बैचलर बन गये हैं। पहले खबर थी कि वे श्रद्धा कपूर के साथ रिश्ते में हैं। ये भी बोला गया था कि श्रद्धा और फरहान साथ रहने भी लगे थे, फिर श्रद्धा के पिता उन्हें जबरन अपने घर वापस ले गये। हालाँकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, इन दोनों के रोमांस के चर्चे दूर-दूर तक थे। श्रद्धा के साथ रिश्ते के खत्म होने के बाद फरहान का नाम कल्कि केकलां से भी जोड़ा गया। अब फरहान की ज़िन्दगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री शिबानी दांडेकर के रूप में हो चुकी है।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस समय बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। इन दोनों का रिश्ता पिछले काफी समय से चल रहा है और ये दोनों सोशल मीडिया पर फैन्स को कपल गोल्स भी दे रहे हैं। सभी को इंतज़ार है कि ये दोनों शादी कब करेंगे और हाल ही में फरहान ने शिबानी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए अपनी शादी के बारे में बात की। फरहान और शिबानी इस समय सभी की नज़रों में छाये हुए हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत कब और कहां हुई थी? नहीं? तो आइये बताते हैं -