ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के रिश्ते में आये ये बड़े बदलाव, जानिए !
Updated : December 10, 2019 06:00 PM ISTदीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक समय पर बॉलीवुड के पॉवर कपल हुआ करते थे। इन दोनों का रिश्ता कई फैन्स के लिए कपल गोल्स था। लेकिन हर रिश्ते की तरह इसकी भी अपनी कमियां थीं। रणबीर और दीपिका के प्यार की शुरुआत साल 2008 में फिल्म बचना ए हसीनों के सेट्स पर हुई थी। हालाँकि इसके दो साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया।
ये ब्रेकअप दीपिका के लिए बेहद मुश्किल था और उन्होंने इस बारे में कई बार बात भी की है। इन दोनों के फैन्स आज भी इनसे बेहद प्यार करते हैं और दीपिका और रणबीर ने ये साबित करके दिखाया है कि आप सही में अपने एक्स के साथ दोस्त बनकर रह सकते हो। आइये आपको बताते हैं कैसे इन दोनों का रिश्ता ब्रेकअप के बाद ठीक हुआ और फिर एक अच्छी दोस्ती में तब्दील हो गया।
दीपिका ने एक लम्बी बातचीत में बताया था कि कैसे रणबीर से ब्रेकअप के बाद वे गहरे डिप्रेशन में चली गयी थीं। दीपिका ने बताया कि कैसे वे रणबीर के साथ बहुत गहरे रिश्ते में थीं और इमोशनली उनपर निर्भर थी। इसके अलावा जब उनके रिश्ते में दरार आनी शुरू हुई और उन्हें रणबीर के चीट करने का पता था तो वो कैसे अपने रिश्ते और अपने आप को इसका ज़िम्मेदार मानकर अपने आप को कमतर सोचती थीं। इसके अलावा कैसे उनके लिए रोज़मर्रा की ज़िन्दगी जीना भी मुश्किल हो गया था और वे काम पर भी नहीं जा पा रही थीं।
रणवीर सिंह से शादी होने के बाद आप दीपिका को बेहद खुश देख सकते हैं। वे अब और ज्यादा मस्ती भरे अंदाज़ में रहती हैं और इसे देखकर हमें भी ख़ुशी होती है। इसके साथ ही आजकल वे किसी भी अवार्ड शो में जाती हैं तो रणबीर और आलिया के साथ बैठी या बातें करतीं नज़र आती हैं। इतना ही नहीं रणवीर की दोस्ती आलिया से तो अच्छी है और अब रणबीर से और भी बढ़िया हो गयी है। दीपिका, रणबीर और रणवीर दोनों को ही अपना फेवरेट बताती हैं।
2008 में इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी, जिसका अंत काफी बुरा हुआ था। रणबीर-दीपिका डेटिंग के मात्र 2 साल बाद अलग हो गये थे, जिसका कारण था रणबीर का दीपिका को धोखा देना। रणबीर ने खुद माना कि वे दीपिका के साथ रिश्ते में होते हुए भी किसी और के साथ चक्कर चला रहे थे। इसका दीपिका पर बहुत बुरा असर हुआ था और उन्होंने इस रिश्ते को तोड़ दिया था!
रणबीर, दीपिका पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ चीट कर रहे थे। इसका अंजाम ये हुआ कि दीपिका और कैटरीना के रिश्ते में खट्टास आ गयी। रणबीर और कैटरीना की मुलाकात फिल्म अजब प्रेम की गज़ब कहानी के सेट्स पर हुई थी और वहीं से इनका रिश्ता शुरू हुआ। रणबीर, कैटरीना के साथ 7 साल तक थे और फिर इनका रिश्ता किन्हीं कारणों की वजह से ख़त्म हो गया।
दीपिका की ज़िन्दगी में खुशियाँ लाने में एक हाथ रणवीर सिंह का भी है। जब दीपिका अपने ब्रेकअप और डिप्रेशन से उभर रही थी तब फिल्म राम लीला के सेट्स पर उनकी मुलाक़ात रणवीर सिंह से हुई। रणवीर और दीपिका का रिश्ता इसी फिल्म के साथ शुरू हुआ और आज ये दोनों शादीशुदा जोड़ी बन चुके हैं और एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।
रणबीर से ब्रेकअप के बाद सोनम और दीपिका, करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण के सीजन 3 में साथ आये थे और इन दोनों ने खुलकर रणबीर की बुराई की थी। दीपिका ने ये बात साफ़ कर दी थी कि उनके एक्स (रणबीर) ने उन्हें चीट किया था। वहीं सोनम ने कहा था कि रणबीर अच्छे दोस्त हैं लेकिन वे एक अच्छे बॉयफ्रेंड बिल्कुल भी नहीं हैं और वे अपने रिश्तों में वफादार नहीं रहते हैं। इस बात से रणबीर के माता-पिता बहुत गुस्सा हुए थे और उन्होंने अपने बयान में दीपिका और सोनम की अपने बेटे के खिलाफ बोलने पर निंदा की थी और करण को भी फटकार लगाई थी!
क्योंकि रणबीर ने दीपिका पर कैटरीना के साथ चीट किया था, इसलिए दीपिका और कैटरीना के रिश्ते खराब हो गये थे। एक समय था जब ये दोनों एक दूसरे को बुरी तरह नज़रअंदाज़ किया करती थीं। लेकिन जब दीपिका और रणवीर सिंह ने शादी की तो उन्होंने अपने बॉलीवुड को दिए रिसेप्शन में कैटरीना को भी आमंत्रित किया और तभी से इन दोनों की दोस्ती हुई। ये दोनों अब समय-समय पर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जताती रहती हैं।
ब्रेकअप के बाद इन दोनों की साथ में पहली फिल्म ये जवानी है दीवानी थी, जिसमें हम सभी ने दीपिका और रणबीर की बढ़िया केमिस्ट्री देखी। इसके बाद इन दोनों ने फिल्म तमाशा में काम किया, जिसे इनके फैन्स ने खूब पसंद किया। ये दोनों की दोस्ती का सबूत था कि दोनों फिल्मों में इनकी केमिस्ट्री बढ़िया थी और असल ज़िन्दगी से खट्टास जा चुकी थी।
दीपिका और रणबीर की दोस्ती के चलते रणवीर सिंह और रणबीर की दोस्ती भी हुई, जो फैन्स के लिए ख़ुशी की बात थी। रणवीर और रणबीर दोनों ने माना कि ये दोनों भले ही बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं लेकिन एक-दूसरे की और एक-दूसरे के काम की इज्ज़त करते हैं। इसके बाद इन दोनों को साथ में पार्टियों में समय बिताते और एक-दूसरे से अच्छा रिश्ता निभाते देखा गया है।
Please Subscribe us OnGoogle News