आज के ज़माने के राजा और राज घरानों पर बनी हैं ये बॉलीवुड फ़िल्में !
Updated : December 26, 2019 11:00 AM ISTराजे-रजवाड़ों की जिंदगी हमेशा से लोगों में चर्चा का विषय रही है। हालांकि अब भारत में रियासतें तो बची नहीं, मगर पहले चलती रही रियासतों के बचे-खुचे राज परिवार अब भी हैं। इन राज परिवारों को अब बहुत नायाब माना जाता है और इनकी शानो-शौकत के बारे में खूब कहानियां चलती हैं। बॉलीवुड ने भी राज-परिवारों पर कई बार फ़िल्में बनाई हैं। हालांकि हर बार लोगों ने शाही ठाठ-बाट दिखाने वाली इन फिल्मों पर अपना प्यार नहीं लुटाया। लेकिन राजा, रजवाड़ों और राज घरानों पर बनी कुछ फ़िल्में हिंदी सिनेमा में आइकॉनिक बन गई हैं।
आइए आपको बताते हैं आजकल बचे हुए राजा-रजवाड़ों पर बनी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में-
‘एकलव्य: द रॉयल गार्ड’ में सैफ अली खान ने प्रिंस हर्षवर्धन का किरदार निभाया था। ये फिल्म एक ऐसे राज परिवार की कहानी है जिसके हाथ से शासन तो जा चुका है मगर उनका रुतबा अभी भी बरक़रार है। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में राज परिवार के भरोसेमंद शाही गार्ड का किरदार निभाया है। इस फिल्म की कहानी में बहुत सारा सस्पेंस था और इसे साल 2007 के ऑस्कर्स अवार्ड में भारत की एंट्री के रूप में भेजा गया था।
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। मिर्ज़ा-साहिबा की आइकॉनिक लव स्टोरी के इस मॉडर्न वर्ज़न में सय्यामी खेर को राज परिवार की होने वाली बहू के रूप में दिखाया गया है। सय्यामी के किरदार को हर्षवर्धन की किरदार से प्यार हो जाता है और उन दोनों की कहानी साहिबा-मिर्ज़ा की कहानी के हिसाब से आगे बढती है। इस फिल्म को इसके म्यूजिक के लिए याद किया जाता है।
पाकिस्तान के बेहद पॉपुलर और दुनिया भर में हॉट माने जाने वाले पाकिस्तानी एक्टर फ़वाद खान ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से फ़वाद इंडियन लड़कियों में बेहद पॉपुलर हुए थे। उन्होंने कुंवर विक्रम सिंह राठौर का किरदार निभाया था। सोनम कपूर ने इस फिल्म में एक फ़िज़ियोथेरेपिस्ट का किरदार निभाया था, जिन्हें कुंवर विक्रम के पापा को ठीक करने के लिए बुलाया जाता है। और कुंवर साहब को सोनम से प्यार हो जाता है।
Please Subscribe us OnGoogle News