अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डमेट्रिएड्स के लिए रखा आलीशान बेबी शावर, देखिये तस्वीरें !
Updated : May 26, 2019 01:13 PM ISTअर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डमेट्रिएड्स बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं और हम सभी इन दोनों के फैन हैं। जल्द माता-पिता बनने जा रहे अर्जुन और गैब्रिएला आजकल काफी समय साथ में बिता रहे हैं। हाल ही में ये जोड़ी अपने बेबीमून के लिए मालदीव्स गयी थी और अब अर्जुन ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के लिए एक बेहद खूबसूरत बेबी शावर पार्टी का इंतेज़ाम किया।
अर्जुन और गैब्रिएला का रिश्ता अर्जुन के उनकी पत्नी से अलग होने के बाद शुरू हुआ था। कुछ समय पहले ही अर्जुन ने गैब्रिएला के प्रेग्नेंट होने की खबर का खुलासा करके सभी को चौंका दिया था। गैब्रिएला 6 महीने की प्रेग्नेंट है और अर्जुन के साथ अपने बच्चे के दुनिया में आने का उत्साह से इंतज़ार कर रही हैं। देखिये गैब्रिएला डमेट्रिएड्स के बेबी शावर की तस्वीरें यहाँ -
Please Subscribe us OnGoogle News