Cannes 2019: दूसरे दिन भी दिखा बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज का जलवा, देखिये तस्वीरें !
Updated : May 18, 2019 05:00 PM IST14 से 25 मई तक फ्रांस में चलने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में भारतीय एक्ट्रेस का जलवा देखते ही बन रहा है। जहाँ बॉलीवुड और टीवी जगत की दिग्गज एक्ट्रेसेज देश का नाम और सम्मान बढ़ा रही हैं। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और हिना खान के बाद अब हुमा कुरैशी भी कांस 2019 के रेड कारपेट पर चलने के लिए पेरिस पहुँच गई हैं।
कांस 2019 में डेब्यू करने वाली प्रियंका यहाँ 5 B नाम की डॉक्यूमेंट्री प्रोमोट करने पहुंची हैं। दीपिका लोरेअल ब्रांड और कंगना, हुमा ग्रे गूस ब्रांड को प्रोमोट करने पहुंची हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपनी शोर्ट फिल्म लाइन्स के प्रीमियर के लिए पहली बार कांस के रेड कारपेट पर नज़र आई।
देखिये कांस 2019 छाई बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेज-
Please Subscribe us OnGoogle News