सलमान खान की बर्थडे पार्टी में कैटरीना, सोनाक्षी समेत पहुंचे बॉलीवुड सितारे !
Updated : December 27, 2019 03:26 PM ISTबॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे बड़े खान सलमान के जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में उनका पूरा परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के ज़्यादातर सितारे मौजूद थे। सलमान हेमशा से अपना जन्मदिन अपने फार्म हाउस पर मनाते नज़र आये हैं। लेकिन इस बार ये सेलिब्रेशन सोहेल खान के घर पर हुआ।
ये डिसिशन बहन अर्पिता के लिए लिया गया था। दरअसल, अर्पिता की डिलीवरी डेट सलमान के जन्मदिन वाले दिन ही थी। इसलिए खान परिवार चाहता था कि हॉस्पिटल के आस-पास ही सेलिब्रेशन किया जाये। वैसे ख़ुशी की बात ये है कि अर्पिता ने आज ही दिन प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम आयत रखा गया है।
देखिये सलमान के जन्मदिन की ये खास तस्वीरें-
Please Subscribe us OnGoogle News