Lakme Fashion Week 2019: दिशा पाटनी और आयुष्मान खुराना के इस खूबसूरत अंदाज़ ने बांधा समा !
Updated : August 25, 2019 11:31 AM ISTइन दिनों लक्मे फैशन वीक 2019 में बॉलीवुड सितारों का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। ये फैशन वीक साल का सबसे बड़ा और सबसे खास माना जाता है। इस फैशन वीक में अभी तक मृणाल ठाकुर, अथिया शेट्टी, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, पूजा हेगड़े, डायना पेंटी समेत कई बड़े सितारे डिज़ाइनर्स के लिए वॉक कर चुके हैं। वहीं कल अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और आयुष्मान खुराना जैसे कलाकारों को लक्मे फैशन वीक के रैम्प पर जलवे बिखरते हुए देखा गया।
कुछ ऐसे छाया इन स्टार्स का जादू-
अजुन कपूर इस काले रंग के खूबसूरत ऑउटफिट में नज़र आये! यहाँ उन्होंने अपने कजिन कुनाल रावल के डिजाईन को प्रदर्शित किया !
src="//www.instagram.com/embed.js">
src="//www.instagram.com/embed.js">
जलेबी हीरोइन रिया चक्रवर्ती का भी यहाँ हॉट अवतार देखने को मिला ! रिया ने अम्बिका लाल द्वारा डिजाईन गाउन को पहना हुआ था ! उन्होंने हलके मेकअप के साथ कोई ज्वेलरी कैरी नहीं की हुई थी !
src="//www.instagram.com/embed.js">
दिशा यहाँ सबसे अलग और काफी हॉट अवतार में नज़र आई ! दिशा ने राहुल खन्ना और रोहित गांधी द्वारा डिजाईन किये हुए ग्लिटरी ग्रे गाउन में रैम्प पर उतरी !
src="//www.instagram.com/embed.js">
आयुष्मान खुराना ने खुद इस वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है ! उन्होंने भी दिशा की तरह राहुल खन्ना और रोहित गांधी के डिजाईन किये हुए ऑउटफिट में रैम्प पर वॉक की !
src="//www.instagram.com/embed.js">
आज लक्मे फैशन वीक का आखिरी दिन है ! आज भी कई बड़े डिज़ाइनर्स के लिए बॉलीवुड सेलेब्स रैम्प पर जलवा बिखरते नज़र आ सकते हैं ! बताया जा रहा है आज आखिरी दिन गौरी नैनिका के डिजाईन किये ऑउटफिट के लिए करीना कपूर शो स्टॉपर हो सकती है ! 5 दिन तक चले इस फैशन वीक में कई सेलेब्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया! अब आखिरी दिन कौन अपना जादू बिखरेगा इसके लिए बस थोडा और इंतजार करना पड़ेगा !