इन रोमांटिक फ़ोटोज़ से हुआ सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर का खुलासा !
Updated : December 23, 2019 04:30 PM ISTबॉलीवुड में को-स्टार्स के अफेयर, लिंक की खबर उड़ना जैसी आम बात है। कई बार ये खबर झूठ होती है। लेकिन ये भी बात पक्की है कि ये अफवाहें कई बार सच निकली है। अब बॉलीवुड में नई जोड़ी की बात हो रही है। वो कोई और नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत और जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हैं। दोनों को इन दिनों साथ में देखा जा रहा है। एक दूसरे के घर के अलावा डिनर और लंच डेट दोनों साथ ही नज़र आते हैं।। यहाँ तक की हाल में रिया ने अपना जन्मदिन भी सुशांत और कुछ खास दोस्तों के साथ मनाया था।
वैसे रिया और सुशांत अपने रिश्ते को लेकर इतना सीरियस हैं कि सुशांत ने उनके बर्थडे पर प्लैटिनम पेंडेंट गिफ्ट तक गिफ्ट किया था। साथ ही दोनों लद्दाक ट्रिप पर साथ में गए थे। इन तस्वीरों से दोनों के रिश्ते का खुलासा होता है-
Please Subscribe us OnGoogle News