टीवी पर ऑनस्क्रीन दुश्मन दिखने वाले ये स्टार्स असल ज़िन्दगी में हैं बहुत अच्छे दोस्त !
Updated : August 03, 2019 03:45 PM ISTआपने अक्सर टीवी सीरियल्स में देखा होगा कि दो मुख्य किरदार या तो बहुत अच्छे दोस्त होंगे या दुश्मन। ये अक्सर सीरियल में एक दूसरे के खिलाफ साजिश रचते हैं, उन्हें गलत तरह से फंसाने की कोशिश करते हैं। एक लड़ाई और साजिश ही होती है जो हमें इन्हें देखने के लिए बांधे रखती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर एक दूसरे के दुश्मन बने ये सितारे असल जिंदगी में एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हैं। आइये आपको बताते हैं कि डायरेक्टर के कट कहने के बाद क्या करते हैं ये ऑनस्क्रीन दुश्मन -
सीरियल ‘बेहद’ में दोनों एक दूसरे की दुश्मन हैं। जहाँ जेनिफर यानी माया अनेरी के खिलाफ साजिश रचती देखी गई हैं। लेकिन परदे के पीछे का नज़ारा कुछ और ही है, ये दोनों अच्छी दोस्त ही नहीं बल्कि एक दूसरे के सपोर्ट में भी हमेशा रहती हैं। हाल में जब अनेरी को उनके पतले शरीर के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, तब जेनिफर अनेरी के सपोर्ट में सामने आई थी। इसे ही असली दोस्ती कहते हैं।
सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ टीवी का सबसे पॉपुलर शो है। शो में दिखाया गया है कि सृति यानी प्रज्ञा और तनु दोनों ही अभि से प्यार करती हैं। और शो में दोनों ही एक दूसरे की बड़ी दुश्मन है। जहाँ परदे पर अपने प्यार को पाने के लिए ये दोनों लड़ती दिखती हैं वहीं असल जिंदगी में एक दूसरे के साथ ही सबसे ज़्यादा टाइम स्पेंड करती हैं। दोनों इतनी क्लोज फ्रेंड हैं कि अक्सर दोनों साथ में छुट्टियाँ मनाने निकल जाती हैं।
Please Subscribe us OnGoogle News