टीवी के इन रियलिटी शोज़ ने हमें दिए सबसे ज़्यादा टैलेंटेड कलाकार!
Updated : December 20, 2019 04:30 PM ISTसारे हाई-वोल्टेज ड्रामा, रोने-धोने, लड़ाई-झगड़े और चीखने चिल्लाने के बीच हम ये भूल जाते हैं कि रियलिटी शोज़ का असली मकसद क्या है। मजेदार एंटरटेनमेंट देने के अलावा, रियलिटी शोज़ एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहां पर देश के कोने-कोने से टैलेंटेड कलाकारों को खोज कर सामने लाया जाता है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए होनहार कलाकारों की खेप तैयार की जाती है।
अधिकतर रियलिटी शोज़ की पॉपुलैरिटी इस आधार पर नापी जाती है कि उनमें कितनी कंट्रोवर्सी हुई, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस रियलिटी शो ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को कितने टैलेंटेड कलाकार दिए हैं-
क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि टीवी के पॉपुलर एक्टर्स दिव्यांका त्रिपाठी, श्रद्धा आर्य, युविका चौधरी या शरद मल्होत्रा में क्या चीज़ कॉमन है? दरअसल, ये सभी ज़ी टीवी पर 2004 में शुरू हुए शो ‘इंडियाज़ बेस्ट सिने स्टार्स की खोज’ से निकले हैं। इस शो को जीता था अदिति शर्मा और सरवर आहूजा ने, जो न सिर्फ टीवी पर पॉपुलर हुए बल्कि उन्होंने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया। इसके अलावा इसी शो से निकले दिव्यंका त्रिपाठी जैसे एक्टर्स टीवी पर राज कर रहे हैं।
इंडियन टीवी पर अगर किसी शो को सबसे ज़्यादा पॉपुलैरिटी मिली है तो वो है ‘इंडियन आइडल’। टीवी पर 2004 में शुरू हुए इस शो में वोट करने वाली ऑडियंस की गिनती करोड़ों में है और इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट अपने आप में किसी सुपरस्टार से कम नहीं होते। इस शो के ज़रिए हमें मोनाली ठाकुर, भव्या पंडित, अभिजीत सावंत जैसे बेहतरीन सिंगर्स दिए हैं।
2004 में जब स्वैग नाम की चिड़िया का नाम किसी ने नहीं सुना था, तब एमटीवी रोडीज़ ने वो चीज़ शुरू की जिसे आज हम सभी स्वैग के नाम से जानते हैं। एक सुपरहिट रियलिटी शो होने के अलावा रोडीज़ में कंटेस्टेंट के और भी बहुत सारे स्किल देखने को मिलते हैं, जिसकी वजह से ये शो बहुत ज़्यादा पॉपुलर हुआ। इस शो से हमें रणविजय सिंह, प्रिंस नरूला, अयाज़ अहमद और आयुष्मान खुराना जैसे लोग मिले।
बॉलीवुड में सिंगर बनने आए लोगों के लिए एक और म्यूजिक रियलिटी शो ने सबसे ज़्यादा दरवाज़े खोले हैं, ये शो है ‘सा रे गा मा पा’। हालांकि इस शो से निकले राजा हसन, कमाल खान ने बॉलीवुड में एक-दो ही गाने गाए और स्निती मिश्रा एक स्वतंत्र कलाकार हैं, लेकिन इस शो का योगदान बहुत बड़ा है। इंडिया की सुपरस्टार सिंगर खी जा सकने वाली श्रेया घोषाल, संगीतकार विशाल-शेखर और पाकिस्तानी गायक अमानत अली को इस शो शो की वजह से बहुत नाम मिला।
जिस समय सिंगिंग रियलिटी शो टीवी पर हल्ला मचे हुए थे, उसी दौर में टीवी पर डांसिंग रियलिटी शोज़ का दौर शुरू हुआ। डांस इंडिया डांस ने शुरू होते ही टीवी को हिलाकर रख दिया। जहां एक तरफ इस शो से टैलेंटेड डांसर निकले, वहीँ बहुत सारे डांसर्स की कहानी ने लोगों को रुला के रख दिया। आज पूरा देश शक्ति मोहन, पुनीत, राघव, सलमान और प्रिंस को जानता है।
इस शो का नाम बहुत ज़्यादा लोगों को नहीं याद होगा। एन डी टीवी इमेजिन पर आने वाले इस शो में कॉम्पिटिशन ज़्यादा था और ड्रामा कम। लेकिन इसे सबसे बेहतरीन म्यूजिक रियलिटी शो कहा जा सकता है। इस शो में रहत फ़तेह अली खान और आनंद राज आनंद जज थे। इस शो ने बॉलीवुड को बहुत अलग और बेहतरीन आवाजें दीं। ‘दिलबरो’ गाने वाली हर्षदीप कौर, ‘इक तारा’ वाल कविता सेठ, ‘गन्दी बात’ वाली कल्पना पटोवारी, ‘राज़ 3’ में संगीत देने वाले शरीब साबरी और पद्म अवार्ड जीतने वाली सिंगर मालिनी अवस्थी, से इसी शो के ज़रिए लोग रूबरू हुए।
ये सही टीवी के सबसे बोल्ड और कंट्रोवर्सियल शोज़ में से एक है। इस शो के ज़रिए सच्चा प्यार तो शायद ही किसी को मिला हो, लेकिन यहां से फेम बहुत लोगों को मिला। इसी शो से निकले कई लोग आज टीवी के बड़े स्टार हैं। ‘भाग्यविधाता’ सीरियल के विशाल करवाल, मोहित मल्होत्रा और पवित्र पुनिया जैसे टीवी कलाकार इसी शो से निकले हैं।
इस शो को इंडियन रियलिटी टीवी शोज़ में सबसे बड़ा फेलियर कहा जा सकता है। इस शो से क़ाज़ी तौकीर और रुपरेखा बनर्जी जैसे सिंगर निकले। जहां क़ाज़ी तौकीर आखिरी बार ‘अफगान जलेबी’ गाने में दिखे थे वहीँ रुपरेखा कहां गायब हुई इसका कोई नामोनिशान नहीं है। लेकिन ये सुनकर आपको शायद हंसी आए, लेकिन आज बॉलीवुड के सबसे कामयाब सिंगर अरिजीत सिंह इस शो से एलिमिनेट हो गए थे।
Please Subscribe us OnGoogle News