एक हँसमुख एक्टर और बेहतरीन गायक के अलावा भी बहुत कुछ थे किशोर कुमार !
Updated : October 13, 2016 01:44 PM ISTकिशोर कुमार भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम, जिन्होंने कई दशकों तक अपने गानों की वजह से लोगों के दिलों पर राज किया। उन्हें उनके अलग ढंग से गाने के अंदाज़ के लिए जाना जाता था। कई लोग उन्हें उनके रोल्स और उनकी निजी ज़िंदगी से लिए थे। आज किशोर कुमार की पुण्यतिथि है। 13 अक्टूबर 1987 को किशोर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन जाने से पहले उन्होंने इस इंडस्ट्री को ऐसे कई गाने दिए जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। आज के हिपहॉप और रैप के ज़माने में भी जब किसी का मस्ती भरे या मन को शांत करने वाले गीतों को सुनने का मन करता है, तो वो किशोर दा के ही गाने सुनता है।
आइये आपको बतायें किशोर कुमार के बारे में कुछ बातें -
किशोर कुमार अपने आप में एक बहुत बड़ा रहस्य थे। वे कभी भी अपने-आप को दूसरों के सामने व्यक्त नहीं करते थे। उन्हें रहस्य बनकर रहना ज़्यादा पसन्द था। उन्हें लोग यूँ तो कई रूपों में जानते होंगे लेकिन उनके असली बस दो ही रूप थे - एक उनका हँसमुख रूप, जिससे वे दुनिया को हँसाते थे और एक दुखी रूप, जिसे वे सब से छुपाते थे।
किशोर के भाई अशोक कुमार उन्हें एक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन किशोर को गानों का शौक़ था। इसी शौक़ को पूरा करने के लिए उन्होंने फिल्मों में गाना शुरू किया। शुरूआती दिक्कतों के बाद उनकी सिंगिंग ने उन्हें पूरे बॉलीवुड में मशहूर कर दिया।
किशोर ने 4 शादियाँ की थी, लेकिन उन्हें सुकून सिर्फ उनकी चौथी पत्नी लीन के साथ ही मिला। उनके कोई दोस्त नहीं थे न ही वे पीते या स्मोक करते थे। इसलिए वो लोगों के साथ ज़्यादा मिला-जुला भी नहीं करते थे। उन्होंने अपने घर के पेड़ों को अपने पेट्स की तरह ट्रीट करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वो लोगों से ना मिलने की कोशिश करते थे। इंटरव्यू लेने आये लोगों को भगा दिया करते, किसी को भी घर में ना आने देते। ये सब उन्होंने अपने सबसे अच्छे और कॉमिक गानों की किया।
मनमौजी, पड़ोसन, चलती का नाम गाड़ी, झुमरू, हाफ टिकट जैसे कई फिल्मों में उन्होंने हँसा-हँसा कर लोटपोट कर देने वाली एक्टिंग की। उन्होंने मज़ेदार गानों के साथ-साथ 'कुछ तो लोग कहेंगे' जैसे कई उदास गाने भी गाये। 13 अक्टूबर 1987 को उनके भाई अशोक कुमार के जन्मदिन पर किशोर की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गयी, लेकिन वे आज भी हमारे दिलों में बसे हुए हैं।