परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर दिखेंगे कॉफी विद करण में !
Updated : November 06, 2016 01:32 PM ISTशाहरुख़ खान और आलिया भट्ट के बाद अब ये दोनों स्टार्स दिखेंगे पॉपुलर चैट शो पर !
बॉलीवुड के बेहद पॉपुलर चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' अपने पांचवे सीज़न के साथ लौट रहा है और इसके पहले एपिसोड में शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म 'डियर ज़िन्दगी' को प्रमोट करने आने वाले हैं। ये खबर तो सबको मालूम थी, लेकिन अब इस शो पर आने वाली अगली स्टार जोड़ी का खुलासा हो गया है।
परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करके जानकारी दी कि उन्होंने और आदित्य रॉय कपूर ने एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है और उन्हें काफी मज़ा आया। यही नहीं , उन्होंने यह भी कहा कि इस शो का नाम 'गॉसिप विद करण' रख देना चाहिए। देखिये सीट से उनकी ये तस्वीर !
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Koffee today was no filter and extra strong!! Renaming the show GossipWithKaran. Haha all for the love of rapid fire :) ❤️@karanjohar pic.twitter.com/7C2NwwvnWS
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) November 5, 2016