सानिया मिर्ज़ा की बायोपिक में ये 5 एक्ट्रेसेज़ निभा सकती हैं मुख्य किरदार !
Updated : February 12, 2019 09:02 PM ISTप्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला, टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा के बायोपिक बनाने जा रहे हैं। ये खबर सुनते ही स्पोर्ट्स प्रेमी काफी खुश हैं। लेकिन असली चैलेंज ये है कि सानिया का किरदार निभाएगा कौन।
स्पोर्ट्स मैन की बायोपिक करना कितना मुश्किल है ये फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ही बता सकते हैं। जब फरहान ने मिल्खा सिंह और प्रियंका ने बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार निभाया, तो वो बिल्कुल इन दोनों खिलाड़ियों जैसे ही नज़र आ रहे थे।
सानिया मिर्ज़ा का खेल टेनिस बहुत थकाऊ खेल है और इसके लिए ज़बरदस्त फिटनेस चाहिए। लेकिन इसके साथ ही बेहतरीन एक्टिंग परफॉरमेंस देना एक अलग दबाव होगा।
आइए आपको बताते हैं कि स्क्रीन पर कौन 5 एक्ट्रेसेज़ सानिया का किरदार अच्छे से निभा सकती हैं:
1. तापसी पन्नू
‘सूरमा’ और ‘मनमर्जियां’ में तापसी हॉकी जैसा एथलेटिक स्पोर्ट्स खेल चुकी हैं। उनकी फिटनेस भी काफी अच्छी है और एक्टिंग के मामले में तो वो ज़बरदस्त हैं ही। इसलिए तापसी सानिया का किरदार अच्छे से निभा सकती हैं।
2. दीपिका पादुकोण
दीपिका बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और खुद नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। वो हर रोल में जान फूँका जानती हैं। इसलिए उनकी दावेदारी भी मज़बूत है।
3. अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा इस वक़्त बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। और उनकी लम्बाई सानिया से काफी मिलती जुलती है।
4. परिणीति चोपड़ा
सानिया मिर्ज़ा एक टॉक शो पर खुद ही कह चुकी हैं कि अगर उनकी बायोपिक बंटी है तो परिणीति उसमें मुख्य किरदार अच्छे से निभा पाएंगी। परिणीति और सानिया अच्छे दोस्त भी हैं। इसलिए परिणीति को किरदार की तैयारी में भी काफी आसानी होगी।
5. सान्या मल्होत्रा
सान्य मल्होत्रा की एक्टिंग बहुत जानदार है और वो थोड़ी सी मेहनत से सानिया जैसी दिख भी सकती हैं। सान्या अपनी पहली फिल्म ‘दंगल’ में रेसलर बन चुकी हैं, तो ऑनस्क्रीन स्पोर्ट्स खेलना उनके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।
6. स्पेशल मेंशन- सानिया मिर्ज़ा
वैसे कभी ऐसा हुआ तो नहीं है कि किसी ने अपनी बायोपिक में अपना किरदार खुद निभाया हो। लेकिन सानिया एक नयी शुरुआत कर सकती हैं। डायरेक्टर फराह खान सानिया की अच्छी दोस्त हैं और वो कह चुकी हैं कि सानिया में एक्टिंग का टैलेंट है और वो अच्छी एक्टर बन सकती हैं। तो यहीं से शुरुआत क्यों न हो !