क्या रणवीर सिंह की सिम्बा दर्शकों की इन 5 उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी?
Updated : December 26, 2018 02:39 PM ISTरणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर सभी को पसंद आया था और रणवीर की एनर्जी ने सभी का दिल जीत लिया था। इसके अलावा सिम्बा के गाने भी जनता के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ये कहानी अजय देवगन की फिल्म सिंघम के आगे की है, जिसमें रणवीर एक भ्रष्ट पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से जनता को काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि ये फिल्म इस साल रिलीज़ होने वाली आखिरी फिल्म है और शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने वाली है तो सभी को देखना है कि इसमें आखिर क्या ख़ास होगा।
सिम्बा में इन 5 बातों पर ध्यान दिया जायेगा -
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी
रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। जहां रणवीर ने बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फ़िल्मों से अपने एक्टिंग टैलेंट को साबित किया है वहीं रोहित गोलमाल फ्रैंचाइज़ी और सिंघम फ्रैंचाइज़ी के साथ हम सभी को हंसाते और ज़बरदस्त एक्शन दिखाते आ रहे हैं। सिम्बा के ट्रेलर में हम सभी ने कॉमेडी, एक्शन और बहुत एनर्जी वाले रणवीर सिंह को देखा था। इस फिल्म में रणवीर और रोहित की जोड़ी क्या बड़ा कमाल करने वाले हैं ये देखने का इंतज़ार सबको है।
स्पेशल अपीयरेंस
सिम्बा के ट्रेलर में हम सभी ने अजय देवगन को देखा, जिसका मतलब है कि वे पक्का फिल्म में हैं। इसके अलावा आप फिल्म में अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर को भी देखने वाले हैं।
टेम्पर रीमेक
रणवीर की सिम्बा साउथ की फिल्म टेम्पर का हिंदी रीमेक है। टेम्पर एक्टर एनटीआर जूनियर और काजल अग्रवाल की सुपरहिट फिल्म थी। ये फिल्म बेहद पॉपुलर हुई थी। ऐसे में रणवीर की सिम्बा जनता को पसंद आएगी या नहीं? और क्या ये टेम्पर को टक्कर दे पाएगी?
सारा अली खान
हम सभी फिल्म केदारनाथ में सारा का काम देख चुके हैं। सारा कुछ चंद एक्टर्स में से हैं, जिनकी दो फ़िल्में एक ही महीने में रिलीज़ हो रही है। हम सभी देख चुके हैं कि सारा की एक्टिंग में कुछ तो बात है। अब वे सिम्बा से क्या नया लायेंगी ये देखने वाली बात है।
एक्शन
सिम्बा के ट्रेलर में हमने कुछ ख़ास एक्शन नहीं देखा था। लेकिन क्योंकि ये रोहित शेट्टी की बनाई फिल्म है, तो इसमें भरपूर एक्शन होना लाज़मी है। सिंघम, चेन्नई एक्सप्रेस और गोलमाल की तरह इस फिल्म में एक्शन के किस लेवल को रोहित छूने वाले हैं ये हमें देखना है।