आदित्य रॉय कपूर की आने वाली ये 5 फ़िल्में आपकी आशिकी उनके साथ जोड़े रखेंगी !
Updated : March 04, 2019 05:49 PM ISTफिल्म लन्दन ड्रीम्स में सलमान खान और अजय देवगन के आगे एक्टर आदित्य रॉय कपूर पर शायद ही किसी का ध्यान गया हो। लेकिन उसके बाद आई फिल्मों- गुज़ारिश और एक्शन रीप्ले से घुंघराले बालों वाला ये लड़का लोगों की नज़रों में आया। इसके बाद सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 में आदित्य को देखकर हमें उनसे प्यार हो गया।
आशिकी 2 और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में काम करके आदित्य ने बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाई है और अपनी फीमेल फैन्स के दिल जीते हैं। और अब फितूर और ओके जानू जैसी फ्लॉप फिल्में देने के बाद आदित्य दोबारा से बॉलीवुड में कमाल करने के लिए तैयार हैं। आइये आपको बताते हैं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में -
कलंक
करण जौहर एक बार फिर बॉलीवुड को एक ज़बरदस्त फिल्म देने के लिए तैयार हैं। करण बॉलीवुड एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ‘कलंक’ बना रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन सौतेले भाईयों की भूमिका में नज़र आ सकते हैं। ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी पूरे 22 साल बाद फिल्म में एक साथ नज़र आएगी। ये फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होगी।
अनुराग बासु की अगली फिल्म
सान्या एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ डायरेक्टर अनुराग बासु की अगली फिल्म में नज़र आएँगी। ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म होगी।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
मलंग
टी-सीरीज ने एक नयी फिल्म ‘मलंग’ की ऑफिसियल अनाउंसमेंट की है जिसमें अनिल कपूर दिशा पाटनी, आदित्य र्रॉय कपूर और कुणाल खेमू नज़र आएंगे। ‘मलंग’ को मोहित सूरी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है।’मलंग’ की रिलीज़ के लिए वैलेंटाइन्स डे 2020 की डेट फाइनल की गयी है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >IT'S OFFICIAL... Anil Kapoor, Aditya Roy Kapur, Disha Patani and Kunal Kemmu in #Malang... A revenge drama... Directed by Mohit Suri... Produced by Bhushan Kumar, Luv Ranjan, Ankur Garg and Jay Shewakramani... #ValentineDay 2020 release. pic.twitter.com/BrjilSyYWq
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 4, 2019
सड़क 2
डायरेक्टर महेश भट्ट ने फिल्म 'सड़क 2' के आने का ऐलान कर दिया है। 1999 में फिल्म 'कारतूस' बनाने के बाद महेश एक बार फिर डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने वाले हैं। फिल्म 'सड़क 2' में महेश अपनी दोनों बेटियों पूजा और आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे। इसके साथ ही इस फिल्म में 'सड़क' के हीरो संजय दत्त और उनके साथ आदित्य रॉय कपूर होंगे। इस फिल्म के ज़रिये महेश और आलिया भट्ट पहली बार साथ काम करेंगे।