2019 में किराये का घर छोड़ अपने नए घर में शिफ्ट हुए टीवी और बॉलीवुड के ये सितारे !
Updated : April 15, 2019 02:44 PM ISTमुंबई शहर को सपनों का शहर कहा जाता है। देश के कोने-कोने में बसे कलाकार मुंबई नगरी से दुनिया भर में चमकने आते हैं। कुछ का सपना साकार होता है और कुछ वापस अपने घर लौट चलते हैं। इस शहर में सपनों के साथ सपनों का घर होना भी जरुरी हो जाता है। यहाँ कितने ही कामयाब सितारे हैं जो आज भी किराए के मकान में रहते हैं। हर रोज़ अपने इस किराये के घर से निकलते हैं और दिन भर के काम के बाद वापस किसी दूसरे के आशियाने में रहने लगते हैं। लेकिन जब अपनी कमाई के आशियाने में रहने का मौका मिले तो उससे बड़ी ख़ुशी नहीं होती।
साल 2019 की शुरुआत बॉलीवुड और टीवी के कुछ कलाकारों के लिए बेहद खास रही। इन सितारों ने करियर में लम्बे स्ट्रगल और फिर सफलता के बाद आखिरकार अपने दम पर सपनों के शहर में खुद के लिए आशियाना खरीद लिया। खुद का घर होने से बड़ा सपना कुछ नहीं होता और इन सेलेब्स ने अपने से सपने को पूरा कर दिखाया-
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी ने अपने फ़िल्मी सफ़र में बहुत से कठिनाईयां देखी हैं। सालों इस फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद इन्हें बहुत देर से पहचान मिली। लेकिन वो कहते हैं न कुछ अच्छा होने में देर ज़रूर लगती है। आज इनकी गिनती बड़े कलाकार में होती है। इसके साथ ही किराए के घर में रहने वाले पंकज के पास आज खुद का आशियाना है। उन्होंने हाल में मुंबई के मड आईलेंड में अपने सपनों का घर खरीदा है। पंकज ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वो बिहार में अपने एक छोटे से टीन की छत वाले घर में रहा करते थे। आज उनके पास उनका खुद का घर है जहाँ से समुन्द्र भी दिखता है।
पार्थ समथान
टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी में लीड अनुराग बसु का किरदार निभाने वाले पार्थ समथान ने भी हाल में मुंबई में अपने लिए घर खरीदा है। इस बात की जानकारी खुद पार्थ ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर दी। पार्थ ने बताया कि मुंबई आने के बाद उनका पहला सपना खुद के लिए घर खरीदना था। इस सपने को अब उन्होंने पूरा कर लिया है। बता दें, ये घर खरीद कर उन्होंने अपने पेरेंट्स को गिफ्ट किया है।
यामी गौतम
यामी जब अपनी किस्मत अजमाने चंडीगढ़ से मुंबई आई थी तो वो अपने साथ मुंबई में खुद का घर लेने का सपना भी लेकर आई थी। यामी हमेशा से चाहती थी कि इस महानगर में उनका खुद का एक घर हो। अब इस सपने को यामी ने पूरा कर लिया है। उन्होंने बैंड्रा इलाके में अपने लिए नया घर खरीदा है। फ़िलहाल यामी अपने इस नए घर को सजाने में बिजी हैं। इस घर में उनके साथ उनकी बहन सुरीली भी शिफ्ट होंगी।
नेहा कक्कड़
माता के जागरण में गाना गाने वाली नेहा कक्कड़ ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मुंबई में उनका खुद का घर होगा। नेहा का सफ़र बिलकुल आसान नहीं रहा। रियलिटी शो से स्टेज परफॉरमेंस और अब फिल्मों की लीड हीरोइन की आवाज बनने वाली नेहा आज अपनी मेहनत से एक आलीशान घर की मालकिन हैं। इसी साल फ़रवरी महीने में उन्होंने अपने और परिवार के लिए खूबसूरत घर खरीदा था।