बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं ये WWE रेसलर !
Updated : June 22, 2019 10:30 PM ISTइंडिया में बॉलीवुड, क्रिकेट और कॉमेडी शोज़ के अलावा अगर कोई और चीज़ लोगों को भरपूर एंटरटेनमेंट देती है तो वो है WWE। पहले इसे WWF के नाम से जाना जाता था, लेकिन फिर विन्स मिकमैन ने इसे संभाला और देखते ही देखते ये रेसलिंग चैंपियनशिप केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा सोर्स बना दिया। इंडिया में में ये रेसलिंग यानी कुश्ती बहुत पॉपुलर है और इसमें भारतीय रेसलर भी हिस्सा लेते रहे हैं।
इंडियन टीवी पर WWE की टीआरपी भी बहुत ज़बरदस्त रहती है। WWE के रेसलर्स अंडरटेकर, जॉन सीना, ट्रिपल एच और द रॉक इंडिया में बहुत पॉपुलर हैं और सोशल मीडिया पर इन सभी के बहुत सारे इंडियन फॉलोर्स हैं। WWE का रिश्ता सिर्फ़ टीवी से ही नहीं, बॉलीवुड से भी खूब रहा है। आइए आपको बताते हैं वो 5 फ़िल्में जिनमें WWE रेसलर्स ने काम किया-
1. ‘ब्रदर्स’ में हर्व सिंह
हर्व सिंह पहले WWE में इंडियन रेसलर जिंदर महाल के मेनेजर थे और अब टैग टीम ‘बॉलीवुड बॉयज़’ का हिस्सा हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘ब्रदर्स’ में काम किया है।
2. ‘कुश्ती’ में खली
WWE में भारत की धाक जमा चुके रेसलर ‘द ग्रेट खली’ ने राजपाल यादव की फिल्म ‘कुश्ती’ में काम किया था। खली ने और भी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
3. ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में ब्रायन ली उर्फ़ ‘द अंडरटेकर’
अक्षय कुमार और रेखा की इस फिल्म में ब्रायन ली ने काम किया था। ब्रायन ली ने WWE में ‘द अंडरटेकर’ के गेटअप में कई सारे परफॉरमेंस दिए थे और वो खुद भी WWE में लड़ते थे।
4. ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ में नाथन जोन्स
टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ में WWE रेसलर नाथन जोन्स ने मेन विलेन का किरदार निभाया था। उन्होंने हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है।
5. ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में क्रश
WWE लड़ चुके क्रश ने अक्षय कुमार की इस फिल्म में काम किया था।