देखिये धोनी और विराट कोहली का ये वीडियो जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा !
Updated : October 25, 2016 04:04 PM ISTआज के समय में जहाँ महिलायें अपने बिज़नस चला रही हैं और रूढ़िवादी विचारों को तोड़ कर आगे बढ़ रही हैं, वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें अपने घर से बाहर निकलने की आज़ादी नहीं है। देश में कई ऐसी महिलायें भी हैं जो अपने अधिकारों को पाने में असमर्थ हैं। इसके अलावा हमारे पुरुष प्रधान देश में क्यों महिलाओं को त्याग करने पड़ते हैं? क्यों बच्चों को उनकी माँ नहीं बल्कि सिर्फ पिता के नाम से जाना जाता है? क्यों परिवार में सबके त्याग का ज़िक्र होता है पर माँ के त्याग के बारे में कोई नहीं सोचता? स्टार प्लस ने ऐसे सवालों को उठाते हुए अपने महिला सशक्तिकरण के कैंपेन की शुरुआत की है। स्टार प्लस हमेशा किसी न किसी तरह महिलाओं की सुरक्षा और हालातों को सुधारने के लिए कोई न कोई कदम ज़रूर उठाया है। चाहे वो उनके टीवी शोज़ के ज़रिये हो या फिर टीवी कैंपेन के ज़रिये।
हाल ही में स्टार प्लस ने बीसीसीआई के साथ मिलकर एक ''नयी सोच'' टीवी कैंपेन की शुरुआत की है। इसमें महिलाओं के सोशल स्टेटस पर सवाल उठाये गए हैं। इसके वीडियो में क्रिकटर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे अपनी माँ के बारे में बात करते हुए समाज की सोच पर सवाल उठा रहे हैं। ये वीडियो बेहद खूबसूरत हैं और सभी रूढ़िवादी धारणा पर सवाल उठती हैं।
आप भी देखिये ये वीडियो और ज़रा सोचिये कि हमारे देश में हमारी माँ की कीमत कितनी है? हमारे ऊपर हमारी माँ का हक़ कितना है? और क्यों हम अपने पिता की जगह अपनी माँ के नाम से क्यों नहीं पहचाने जाते?
''लोग कहते हैं बाप का रोशन करो लेकिन मेरे लिए मेरी माँ का नाम रोशन करना भी उतना ही इम्पोर्टेन्ट है'' - अजिंक्य रहाणे
''मैं जितना कोहली हूँ उतना सरोज भी हूँ'' - विराट कोहली
''मैं इतने साल से अपने पिता का नाम पहन रहा था तब तो आपने नहीं पूछा की कोई ख़ास वजह'' - महेंद्र सिंह धोनी