'मुबारकां' ट्रेलर : करण और चरण की कंफ्यूज़िंग लव लाइफ देखकर आपका सिर चकरा जायेगा !
Updated : June 20, 2017 04:20 PM ISTअर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' का ट्रेलर आखिरकार आ ही गया। इस कहानी है दो जुड़वाँ भाई करण और चरण की जो शादी करने के लिए तैयार हैं। इनके किससे शादी करें और किससे शादी करूँ की कहानी सिर चकरा देने वाली है और एक सख्त परिवार की वजह से ये कहानी और उलझ जाती है। फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में हैं और एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज़ और अथिया शेट्टी उनकी प्रेमिका बनी हैं।
करण जो लन्दन से आया खुलकर जीने वाला लड़का है और चरण जो ठेट पंजाबी लेकिन शर्मीला लड़का है - जुड़वाँ भाई हैं जो शादी करने को तैयार हैं। लेकिन जो हमें समझ नहीं आया वो ये बात है कि आखिर इस बात से क्या फर्क पड़ता है कि एक भाई लन्दन से आया है और दूसरा पंजाब से है।
इसमें अब अनिल कपूर यानी करतार सिंह के बेकार जोक्स को भी दाल लीजिये और ये ट्रेलर आपको और ज़्यादा समझ नहीं आएगा।
इसके बाद होती है फिल्म की दोनों सुन्दरियों इलियाना डीक्रूज़ और अथिया शेट्टी की एंट्री और अभी भी आपको ट्रेलर में क्या हो रहा है कुछ समझ नहीं आएगा।
अगर आप इस फिल्म के ट्रेलर के लिए उत्साहित थे तो पूरी तरह कंफ्यूज़ होने के लिए तैयार हो जाइये। हमें तो कौन किसको डेट कर रहा है ये समझने में काफी समय लग गया। अगर आपको ये समझ आ जाये तो हमें ज़रूर बताइयेगा। तब तक हम सिर्फ 'मुबारकां' के आने का इंतज़ार ही कर सकते हैं।
देखिये फिल्म का ट्रेलर यहाँ -