ये हैं सलमान खान के अभी तक के 5 सबसे ज़्यादा देखे गए गाने !
Updated : January 12, 2020 08:30 AM ISTसलमान खान हमारी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। यहां तक कि शाहरुख़ खान ने भी कहा है कि सलमान को अपनी फिल्मों के हिट और फ्लॉप होने से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता क्योंकि दुनिया में उनके फैंस ही इतने हैं कि उनकी हर फिल्म को 100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स-ऑफिस पर पार करवा ही देते हैं। सलमान की फ़िल्में ज़्यादातर हॉलिडे वीकेंड के समय में ही रिलीज़ होती हैं, जिसका उन्हें काफी फायदा भी मिलता है। और ये फिल्म अपने आप में सेलिब्रेशन होती हैं।
इससे ये बात तो साफ़ है कि सलमान की फिल्मों की तरह उनके गाने भी रिलीज़ होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ जाते हैं। इनमें से कुछ गाने ऐसे भी हैं, जिन्होंने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पाए हैं। आइये आपको बताते हैं सलमान के टॉप 5 गानों के बारे में -
1. प्रेम रतन धन पायो
ये गाना बहुत कैची था और इसके आते ही लोगों ने इसे गाना शुरू कर दिया था। ऐसा मुश्किल ही है कि आप प्रेम रतन धन पायो गाये और आपके साथ वाला इंसान पीछे से पायो ना बोले। ये गाना रेडियो पर चार्टबस्टर था और डबस्मैश के बुखार के चलते सभी को इसके बारे में पता चला। ये गाना सलमान का सबसे ज़्यादा देखा गया गया है और इसे 224 मिलियन व्यूज मिले हैं।
2. बेबी को बेस पसंद है
भाई के स्टेप्स और अच्छी ट्यून के चलते सुल्तान एक ही बार में ही हिट हो गया था। यूट्यूब पर इसके 148 मिलियन व्यूज हैं।
3. स्वैग से स्वागत
इस गाने को आये बस एक महीना ही हुआ है लेकिन अभी से ये गाना बेहद पॉपुलर हो गया है। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने इसका अरबी वर्ज़न रिलीज़ किया है। इस गाने के हिंदी वर्ज़न को 111 मिलियन व्यूज मिले हैं।
4. फेविकोल सॉन्ग
करीना कपूर के जलवे के साथ ये गाना 'मुन्नी बदमान हुई' का अगला लेवल था। इसे 90 मिलियन व्यूज मिले हैं।
5. मैं हूं हीरो तेरा
हाँ ये गाना फिल्म हीरो का है और सलमान इस फिल्म का पार्ट नहीं थे। लेकिन उन्होंने ये गाना खुद गाया था और इसीलिए ये गाना सबसे ज़्यादा देखा गया है। इसे 80 मिलियन व्यूज मिले हैं।