हनी सिंह और सनी लियोनी का ये गाना इंसानियत पर खतरा है, इसे सुनकर थानोस खुद अपनी जान ले सकता है !
हनी सिंह और सनी लियोनी का ये गाना इंसानियत पर खतरा है
Updated : July 11, 2019 04:58 PM ISTमेडिकल साइंस ने बहुत तरक्की कर ली है। पोलियो, हेपेटाइटिस, कैंसर यहाँ तक कि HIV का भी ट्रीटमेंट निकाल लिया है, लेकिन हनी सिंह के गाने वो वायरस है जिसका इलाज खोजने में बड़े-बड़े वैज्ञानिक नाकाम हैं। फिल्म ‘झूठा कहीं का’ में हनी ने एक बार फिर चरस बो दी है और इसका नाम है ‘फंक लव’।
हम इंसानों ने न्यूक्लियर बम तक सर्वाइव कर लिए, लेकिन हनी सिंह का ये गाना इंसानियत पर ख़तरा है। ‘फंक लव’ इतना भयानक गाना है कि अगर ये पहले आया होता तो पूरी गारंटी है कि थानोस अपनी उंगलियाँ स्नैप कर के आधी दुनिया नहीं, बल्कि खुद को मिटटी कर लेता। ये गाना सुनकर हनी सिंह को खोजने के लिए आयरनमैन फिर से ज़िंदा हो जाता। मगर अब बहुत देर हो चुकी है।
‘फंक लव’ गाने में आपको नज़र आएंगी सनी लियोनी, पानी में सनी लियोनी, मछली के कपड़ों में सनी लियोनी, चलती हुई सनी लियोनी और झरने के नीचे बैठी हुई सनी लियोनी। बाकी बचे वीडियो में 2 लड़के कैमरे की तरफ गंदे-गंदे इशारे करते दिखेंगे।
गौर से देखने पर आपको समझ आएगा कि ये फिल्म ‘झूठा कहीं का’ के एक्टर्स सनी सिंह और ओमकार कपूर हैं। इस गाने में सबकुछ इतना विचित्र है कि आपको मलिंगा का एक्शन और रणवीर सिंह का फैशन नॉर्मल लगने लगेगा।
अगर आपको यकीन नहीं है तो देखें (ज़रूरत ही क्या है ?) फिल्म ‘झूठा कहीं का’ से हनी सिंह का गाना ‘फंक लव’: